
।। प्रेस नोट ।।
जिला दतिया
*शराब-पार्टी के लिए रुपये मांगने से मना करने पर मारपीट करने वाले 02 आदतन अपराधियों को महज 03 घंटे में किया गिरफ्तार*
पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मंजीत सिंह चावला तथा एसडीओपी अनुभाग बड़ौनी श्री विनायक शुक्ला के मार्गदर्शन में थाना जिगना पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए फरियादी से मारपीट करने वाले 02 आदतन अपराधियों को महज 03 घंटे में किया गिरफ्तार।
*घटना विवरण*
दिनांक 09.09.2026 की रात्रि करीब 10:00 बजे ग्राम उद्गवां में फरियादिया से आरोपी कृष्णा परिहार एवं धर्मेन्द्र परिहार द्वारा शराब एवं पार्टी के लिए ₹2,000 की मांग की गई। रुपये देने से मना करने पर दोनों आरोपियों द्वारा फरियादिया के साथ गाली-गलौज कर डंडे से मारपीट की गई। बीच-बचाव करने आई फरियादिया की बहन गोल्डन परिहार के साथ भी मारपीट की गई, जिससे दोनों को चोटें आईं। फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना जिगना में अपराध क्रमांक 210/26, धारा 119(1), 296(a), 351(3), 115(2), 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
दोनों आरोपी पूर्व से आपराधिक प्रवृत्ति के है, गिरफ्तार आरोपी धर्मेन्द्र परिहार के विरुद्ध पूर्व से मारपीट, एससी/एसटी एक्ट एवं हत्या के प्रयास जैसे 08 अपराध पंजीबद्ध हैं।
वहीं आरोपी कृष्णा परिहार के विरुद्ध भी पूर्व से मारपीट, एससी/एसटी एक्ट एवं डकैती जैसे 07 अपराध पंजीबद्ध हैं।
*सराहनीय भूमिका*
उक्त कार्रवाई में उप निरीक्षक राजीव विरथरे, थाना प्रभारी जिगना, उनि राजेश कुमार, प्रआर रविन्द्र हिंडोलिया, आरक्षक 522 गोविन्द प्रताप सिंह, प्रआर 291 पंकज उदेनिया, आरक्षक 281 संदीप तिवारी, आरक्षक अशोक एवं आरक्षक (चालक) कुलदीप जादौन, आर संतोषी रावत की सराहनीय भूमिका रही।