बावड़ी उत्सव के साथ जलगंगा संवर्धन अभियान का समापन
..
मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, विकासखंड सिरोंज (जिला विदिशा) के सेक्टर गरेंठा अंतर्गत ग्राम पारधा में जलगंगा संवर्धन अभियान के समापन अवसर पर बावड़ी उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों ने बावड़ी के भीतर एवं आसपास व्यापक साफ-सफाई कर उसे आकर्षक रूप से सजाया तथा जल स्रोतों के संरक्षण का संकल्प लिया।
इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी गोविंद सिंह रघुवंशी, विकासखंड समन्वयक चरण सिंह दांगी, नवांकुर संस्था कचनारिया के रामचरण कुर्मी, नवांकुर संस्था गरेंठा के अंकेश कुर्मी एवं किशोर कुर्मी, समिति पारधा के अध्यक्ष अमर सिंह कुशवाहा, मेंटर दिनेश शाक्य, एमएसडब्ल्यू की छात्राएँ तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। वक्ताओं ने जल संरक्षण एवं पारंपरिक जल स्रोतों के संवर्धन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी से इनके संरक्षण में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया। #Vidisha #जल_गंगा_संवर्धन_अभियान