जिला धार में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण का जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जनगणना शाखा प्रभारी श्री जीवन कुमार पानखेड़े ने बताया कि इस प्रशिक्षण के तहत ग्रामीण क्षेत्र के चार्ज अधिकारियों का प्रशिक्षण 5 एवं 6 अक्टूबर 2026 को आयोजित किया गया है, वहीं नगरीय क्षेत्रों के चार्ज अधिकारियों का प्रशिक्षण 7 से 8 अक्टूबर 2026 के मध्य आयोजित किया जाएगा।
प्रशिक्षण सत्र में जनगणना निदेशालय, भोपाल से आए मास्टर ट्रेनर श्री राजकुमार सिंह एवं श्री रघुवीर सिंह साहू द्वारा विस्तृत मार्गदर्शन दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान फील्ड कार्य निष्पादन की कार्यप्रणाली, आवश्यक सावधानियों तथा डेटा संग्रह में गोपनीयता एवं सुरक्षा मानदंडों के पालन के संबंध में अधिकारियों को अवगत कराया गया।
इस जिला स्तरीय प्रशिक्षण में जिला जनगणना अधिकारी, अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी, ग्रामीण चार्ज अधिकारी, जनगणना लिपिक तथा तकनीकी सहायक उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh