
बागपत: निकाह से पहले अब स्टाम्प पेपर पर एफिडेविट होगा अनिवार्य, बड़ौत में मौलानाओं का फैसला
बागपत। बागपत के बड़ौत में आयोजित मौलानाओं की बैठक में निकाह को लेकर एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। बैठक में तय किया गया कि अब निकाह से पहले लड़का और लड़की पक्ष को अधिवक्ता द्वारा तैयार स्टाम्प पेपर पर शपथपत्र (एफिडेविट) देना होगा।
एफिडेविट में दोनों पक्षों को यह घोषणा करनी होगी कि वे बालिग हैं, पहले से किसी का निकाह नहीं है। यदि पहले निकाह हुआ है तो उसकी सही जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा किसी भी प्रकार का मुकदमा, कानूनी विवाद या अन्य महत्वपूर्ण तथ्य नहीं छिपाया जाएगा तथा निकाह से संबंधित सभी जानकारियां सत्य होने का प्रमाण देना होगा।
बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि यदि भविष्य में एफिडेविट में दी गई कोई जानकारी गलत या भ्रामक पाई जाती है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित पक्ष की होगी।
मौलानाओं का कहना है कि इस निर्णय का उद्देश्य निकाह प्रक्रिया में पारदर्शिता लाना, गलत जानकारी के आधार पर होने वाले विवादों को रोकना और भविष्य में कानूनी व सामाजिक समस्याओं से बचाव करना है।
आपकी राय क्या है? क्या यह फैसला सही है? कमेंट करके अपनी प्रतिक्रिया जरूर दें।
#Baghpat #Baraut #Nikah #Affidavit #UPNews #BreakingNews #BaghpatNews #MuslimCommunity #TrendingNews
Baghpat, Bagpat | Jul 12, 2026