
।थाना भूना पुलिस ने 1 किलो 884 ग्राम गांजा सहित आरोपी को किया काबू
– नशा तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत पुलिस को मिली सफलता
भूना, 3 जून। थाना भूना पुलिस ने नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए हिसार जिले के बोबुआ निवासी तथा वर्तमान में वार्ड नंबर 4, भूना निवासी दीपक उर्फ दीपु पुत्र संजय को 1 किलो 884 ग्राम गांजा सहित काबू किया है।
थाना भूना प्रभारी उपनिरीक्षक ओमप्रकाश ने बताया कि एएसआई देवेन्द्र सिंह अपनी टीम के साथ फतेहाबाद रोड क्षेत्र में गश्त एवं नशा रोकथाम अभियान पर थे। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि दीपक उर्फ दीपु अपने कब्जे में गांजा लेकर उसे बेचने की फिराक में घूम रहा है। सूचना को विश्वसनीय मानते हुए पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई कर आरोपी को काबू कर लिया।
नियमानुसार की गई तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 1 किलो 884 ग्राम गांजा बरामद हुआ। बरामद नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर आरोपी के विरुद्ध थाना भूना में अभियोग संख्या 135 दिनांक 02.06.2026 के तहत धारा 20(बी)/61/85 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है तथा यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बरामद गांजा कहां से लाया गया था और इसकी आपूर्ति किन-किन व्यक्तियों को की जानी थी।
#adgphisar
#dprharyana
#dutyofpolice
#dgpharyana
#cmoharyana
#NayabSinghSaini
Uklana, Hissar | Jun 3, 2026