
देव शिल्ह गहरी के नवनिर्मित भव्य मंदिर की प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण देने माइंड ऑपरेशन अकादमी पहुंचे मंदिर कमेटी पदाधिकारी
जोगिंद्रनगर, शिव कुमार।
देव शिल्ह गहरी के नवनिर्मित भव्य मंदिर की प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर मंदिर कमेटी के प्रधान इंद्र रावत तथा जितेन्द्र ठाकुर ने माइंड ऑपरेशन अकादमी पहुंचकर अकादमी परिवार को कार्यक्रम में शामिल होने का सादर निमंत्रण दिया। इस दौरान उन्होंने प्रतिष्ठा समारोह के तहत आयोजित होने वाले विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों की जानकारी भी साझा की।
मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि 27 जून को क्षेत्र की विभिन्न देव कमेटियों के सदस्यों का स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा। इसके उपरांत 28 जून को हवन, दुर्गा पाठ तथा विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाएगा। वहीं 29 जून को विशाल भंडारे का आयोजन रखा गया है, जिसमें क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं एवं गणमान्य लोगों को सादर आमंत्रित किया गया है।
उन्होंने कहा कि मंदिर का निर्माण क्षेत्रवासियों के सहयोग एवं आस्था का प्रतीक है और प्रतिष्ठा समारोह को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिर कमेटी ने समस्त क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धार्मिक अनुष्ठानों का पुण्य लाभ लेने का आग्रह किया है।
इस अवसर पर माइंड ऑपरेशन अकादमी के निदेशक राम प्रकाश ठाकुर ने मंदिर कमेटी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने प्रतिष्ठा समारोह की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं तथा अकादमी परिवार की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन भी दिया।
मंदिर कमेटी ने पुनः समस्त क्षेत्रवासियों, श्रद्धालुओं एवं देव आस्थावानों से 27 से 29 जून तक आयोजित होने वाले इस धार्मिक आयोजन में शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने की अपील की है।