
नारायणगढ़ - 6 अक्तूबर :
श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति एवं जियो गीता परिवार द्वारा स्वामी ज्ञानानंद महाराज के सानिध्य में दिव्य गीता सत्संग समारोह 8 अक्तूबर से 10 अक्तूबर तक हुड्डा ग्राउंड कॉलेज रोड नारायणगढ़ में आयोजित किया जाएगा जहां शाम 6 से 9:00 बजे तक स्वामी ज्ञानानंद महाराज अपने पावन मुख से गीता का ज्ञान देंगे।
यह जानकारी श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति एवं जियो गीता परिवार के अध्यक्ष एवं जियो गीता के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक मेहता ने दी। वे आज महाराज जी के आगमन को लेकर की जा रही तैयारियों को लेकर समिति के सभी सदस्यों। के साथ मीटिंग में सदस्यों से सुझाव ले रहे थे। सभी सदस्यों ने अपनी अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से ग्रहण किया। अशोक मेहता ने बताया कि कार्यक्रम लिए सभी तैयारियां संपूर्ण कर ली गई हैं। सत्संग स्थल पर श्री कृष्ण सेवा समिति ने समारोह की जानकारियां विस्तार से सांझा की। उन्होंने बताया कि तीन दिवस समारोह के दौरान क्षेत्र के प्रमुख उद्योगपति, विभिन्न संस्थाओं के प्रधानों के अतिरिक्त नगरपालिका चेयरपर्सन, वाइस चेयरपर्सन, पार्षद, श्रद्धालु कार्यक्रम में पहुंचेंगे। सदस्य शहर के घर-व दुकानों पर संस्था के सदस्य पहुंचे उन्हें कार्यक्रम में पहुंचने का निमंत्रण दे रहे हैं प्रधान अशोक मेहता का कहना था नारायनगढ़ के लोगों के लिए सौभाग्य की बात है कि दिव्य गीता सत्संग का आयोजन नारायण नगरी में 2 वर्ष बाद फिर किया जा रहा है। जहा स्वामी ज्ञानानंद महाराज से गीता का सार सुनने को मिलेगा आज ज्ञानानंद महाराज जी महाराज गीता ज्ञान देश व विदेश हर जगह फैला रहे है और लंदन की पार्लियामेंट में भगवत गीता का स्थापित होना हर सनातनी के लिए गर्व की बात है । आज लगभग पूरे संसार में गीता रूपी अमृत फैल चुका है जिसका सारा श्रेय परम पूजनीय ज्ञानानंद जी महाराज को जाता है। भगवत गीता रूपी अमृत जोकि मानसिक शांति प्रदान करता है इसलिए इस अमृत रूपी ज्ञान के शब्द अपने जीवन में जरूर उतारने चाहिए।
उन्होंने बताया कि महाराज जी का स्वागत करने के लिए लोग पलकें बिछाए बैठे हैं और उनके आगमन पर शहर में जगह जगह उनका स्वागत किया जाएगा। इस हेतु पूरे नारायणगढ़ शहर को सजाया गया है।
इस मौके पर सुरेंद्र बिंदल, राजेश गर्ग , रविंद्र शर्मा, रवि शर्मा , दविंदर मेहता, सुरेश गोयल, जयप्रकाश गर्ग, तरसेम शर्मा ,अनीश शर्मा, सुभाष राणा ,सुभाष गर्ग, मुकेश गुप्ता ,अशोक गुप्ता, अनिरुद्ध सिंघल, योगेश शर्मा, ओम प्रकाश पाल , बलविंदर वालिया , सुनील शर्मा, रामपाल फौजी व अन्य सदस्य मौजूद रहे ।