छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के जाने-माने राइस मिल कारोबारी दीपक मित्तल (56) का शव बुधवार सुबह चंडीगढ़ के ताज होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। वे मार्कफेड की एक अहम आधिकारिक बैठक में भाग लेने चंडीगढ़ पहुंचे थे। सुबह करीब 6 बजे जब होटल स्टाफ उनके कमरे में पहुंचा, तो दरवाजा खुला था और मित्तल बिस्तर पर अचेत पड़े मिले। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
सूचना मिलते ही सेक्टर-17 थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर कमरे को सील कर दिया है और सबूत जुटाए जा रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए सेक्टर-16 स्थित सरकारी अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखवा दिया गया है। पुलिस होटल के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ परिजनों से संपर्क कर रही है। मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
#BreakingNews #RaipurNews #Chandigarh #DeepakMittal #CrimeUpdate #TajHotel #ChhattisgarhNews #FatafatNews