
श्रीराम को धोखा देने वालों को सजा दो’: 200 करोड़ घोटाले के विरोध में भीलवाड़ा में प्रदर्शन
राम मंदिर निधि घोटाले की सीबीआई-ईडी जांच की मांग, सूचना केंद्र चौराहे पर फूंका प्रतीकात्मक पुतला
भीलवाड़ा ( महेंद्र नागोरी) अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर से जुड़े कथित 200 करोड़ रुपये के घोटाले के विरोध में सोमवार शाम सूचना केंद्र चौराहे पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य मनोज पालीवाल के नेतृत्व में नागरिकों, व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने “श्रीराम को धोखा देने वालों को सजा दो” और “घोटालेबाजों को सजा दो” के नारे लगाए।
सभा को संबोधित करते हुए मनोज पालीवाल ने आरोप लगाया कि देश की आस्था के केंद्र श्रीराम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए धन के कथित दुरुपयोग के मामले में अब तक स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच के लिए ईडी और सीबीआई जैसी केंद्रीय एजेंसियों को जांच सौंपी जानी चाहिए।
प्रदर्शन के दौरान 200 करोड़ रुपये के कथित घोटाले का प्रतीकात्मक पुतला बनाकर दहन किया गया। उपस्थित लोगों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए पारदर्शी जांच की आवाज बुलंद की।
इस अवसर पर सुरेश बम, शिवप्रकाश गवरी, रेखा हिरण, योगिता सुराणा, सज्जन व्यास, रवि सुराणा, कैलाश आगाल, सुनील नागौरी, सुनील दत्त शर्मा, निक्की शर्मा, सत्यवीर सिंह, योगेश सोनी, कृष्ण कुमार व्यास, पुलकित माली, कोमल सिंह झाला, सत्यनारायण खारोल, शाहिद सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।