राजेंद्र राठौड़ ने उदयपुर राजमहल पहुंचकर दिवंगत राजमाता साहिबा विजयराज कुमारी जी को दी श्रद्धांजलि, डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से मिलकर व्यक्त की शोक संवेदना
उदयपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ श्री राजेंद्र राठौड़ ने उदयपुर स्थित सिटी पैलेस (राजमहल) पहुंचकर मेवाड़ की दिवंगत राजमाता साहिबा विजयराज कुमारी जी के चित्र पर श्रद्धापूर्वक पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान श्री राजेंद्र राठौड़ ने श्रीजी हुजूर डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से व्यक्तिगत रूप से भेंट की। उन्होंने मेवाड़ राजपरिवार के प्रति अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए इस कठिन समय में अपनी आत्मीय सांत्वना प्रकट की। राठौड़ ने राजमाता साहिबा के योगदान और उनके द्वारा समाजहित में किए गए कार्यों को याद करते हुए उन्हें नमन किया।