#बाबा #गणिनाथ जी #महाराज के जयघोष से गूंजा #बेल्थराबाजार, आस्था के सैलाब में डूबा गांव
भव्य झांकी और पूजन-अर्चन के बीच सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद, धर्मशाला निर्माण को मिली नई रफ्तार; संदीप गुप्ता ने दी साढ़े पांच डिसमिल भूमि और पांच लाख रुपये
#बलिया। “जय बाबा गणिनाथ जी महाराज” के जयघोष से शनिवार को बेल्थराबाजार गांव भक्तिमय हो उठा। निर्माणाधीन गणिनाथ धर्मशाला एवं ठाकुर जी मंदिर परिसर में संत शिरोमणि बाबा गणिनाथ जी महाराज का जन्मोत्सव एवं पूजनोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। भव्य झांकी के साथ विधिवत पूजन-अर्चन हुआ और भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस दौरान समाज की धर्मशाला निर्माण की पहल को बड़ी मजबूती मिली। संदीप गुप्ता उर्फ पिंटू ने साढ़े पांच डिसमिल भूमि के साथ पांच लाख रुपये का सहयोग दिया। उनकी ओर से उनके साले संजय गुप्ता कार्यक्रम में पहुंचे। भाजपा नेता एवं नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दिनेश गुप्ता ने धर्मशाला निर्माण में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया, जबकि पूर्व विधायक गोरख पासवान ने भी अपनी सहभागिता की घोषणा की। इससे समाज के लोगों में उत्साह का माहौल रहा।
कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दिनेश गुप्ता, पूर्व प्रधान प्रदीप गुप्ता, पूर्व प्रधान सतीश गुप्ता, मद्धेशिया वैश्य सेवा समिति अध्यक्ष चंदन मद्धेशिया, अधिवक्ता रामनारायण गुप्ता, आशुतोष गुप्ता, बृजनंदन गुप्ता, आनंद आर्य, आलोक गुप्ता, पंकज पांडे, सचिन कुमार, अरुण तिवारी, अवधेश मद्धेशिया, रिंकू गुप्ता, सुनील गुप्ता, रमाशंकर, शिवमुनी गुप्ता, राजेश, अनिल गुप्ता, अशोक मद्धेशिया, कन्हैया, सहदेव, हरिशंकर और शिवनारायण समेत समाज के अनेक लोग मौजूद रहे।
#followerseveryone #nonfollowersviewers
#BabaGaninath #BeltharaRoad #BalliaNews #MaddheshiyaVaishyaSamaj #SocialUnity
Belthara Road, Ballia | Sep 12, 2026