
शासकीय आईटीआई ओरछा में प्रवेश का अंतिम अवसर 22 सितंबर 2026
--
मध्यप्रदेश राज्य कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड (MPSSDEGB), भोपाल द्वारा जारी नवीन समय-सारणी के अनुसार सत्र 2026-27 के लिए आईटीआई में 'पहले आओ-पहले पाओ' राउंड की अंतिम तिथि बढ़ाकर 22 सितंबर 2026 कर दी गई है।
शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (ITI), ओरछा में वर्तमान में प्लंबर (रेलवे, पीएचई, नगर निगम व MES में रोजगार हेतु) एवं ओरछा के हेरिटेज व पर्यटन को देखते हुए ट्रेवल एंड टूर असिस्टेंट (MPSTDC, ASI, IRCTC व टूर गाइड अवसरों हेतु) व्यवसायों में सीमित सीटें रिक्त हैं। इच्छुक अभ्यर्थी mpiticounselling.co.in पोर्टल पर नवीन पंजीयन/चॉइस फिलिंग कर ₹50 का भुगतान कर तुरंत अलॉटमेंट लेटर प्राप्त कर सकते हैं। अभ्यर्थी उसी दिन अपने सभी मूल दस्तावेजों, दो-दो फोटोकॉपी व फोटो सहित आईटीआई ओरछा में उपस्थित होकर सत्यापन कराएं और फीस जमा कर प्रवेश सुनिश्चित करें। प्रक्रिया पूर्ण न करने पर अगले कार्य दिवस दोपहर 1:00 बजे सीट निरस्त कर अन्य को आवंटित की जा सकेगी।
संपर्क: शासकीय आईटीआई ओरछा, निवाड़ी मोबाइल: 9630363295, 9691738322)
#jansamparkMP #niwari