कुराश चैंपियनशिप में प्रीति पटेल ने कांस्य जीतकर बढ़ाया देश का मान
वाराणसी : कजाकिस्तान में आयोजित पांच दिवसीय वर्ल्ड कुराश चैंपियनशिप में वाराणसी की प्रीति पटेल ने कांस्य पदक जीतकर देश, प्रदेश और गांव का नाम रोशन किया। बुधवार को उनके गांव लौटने की सूचना पर ग्रामीणों में खुशी छा गई। दोपहर करीब 12 बजे बनारस रेलवे स्टेशन पर फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया
गया। जुलूस चांदपुर, लोहता, कोरौता और अकेलवा होते हुए सजोई स्थित अखाड़े पहुंचा। वहां महिलाओं सहित ग्रामीणों ने प्रीति का अभिनंदन किया। कोच अजीत पाल ने कहा कि प्रीति अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला कुराश खिलाड़ी हैं। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि डा. राजेश पटेल, योगेश सिंह, बबलू राजभर आदि रहे।
#letestअपडेट #LetestUpdate #VaranasiUpdate #UPNews 👇👇