ग्राम दावड़ीबेड़ा (चिखलपुटी) के युवा किसान पुनम नेताम ने नैनो डीएपी और नैनो यूरिया के प्रयोग से खेती को अधिक लाभकारी बनाया है। पिछले दो वर्षों से धान, मक्का एवं सब्जी फसलों में नैनो उर्वरकों का उपयोग कर बेहतर उत्पादन प्राप्त कर रहे हैं।
10 एकड़ में की गई मक्का खेती में नैनो उर्वरकों के प्रयोग से फसल वृद्धि बेहतर हुई, उत्पादन बढ़ा और लागत में कमी आई। नैनो उर्वरक सीधे पौधों तक पोषक तत्व पहुंचाकर उनकी वृद्धि को बढ़ावा देते हैं तथा मिट्टी की उर्वरा शक्ति को भी संरक्षित रखते हैं।
कृषि विभाग के मार्गदर्शन एवं शासन की किसान हितैषी योजनाओं का लाभ लेकर जिले के किसान आधुनिक कृषि तकनीकों को अपना रहे हैं और खेती को अधिक लाभकारी बना रहे हैं।
#NanoDAP #NanoUrea #Kondagaon #FarmersSuccess #ModernFarming Agriculture Chhattisgarh