
तेलोडीह पंचायत में दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, नम आंखों के बीच हुई शोक सभा।
SIR को लेकर जनसुनवाई से पहले दिवंगत मंत्री की याद में भावुक हुए जनप्रतिनिधि और ग्रामीण ।
गिरिडीह प्रखंड अंतर्गत तेलोडीह पंचायत में SIR को लेकर जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
लेकिन जनसुनवाई शुरू होने से पहले पंचायत परिसर का माहौल उस वक्त पूरी तरह गमगीन हो गया, जब दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
इस दौरान मौजूद जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों, गिरिडीह पश्चिमी प्रखंड के कार्यकर्ताओं, प्रखंड विकास पदाधिकारी समेत कई पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों ने दिवंगत मंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
श्रद्धांजलि सभा के दौरान माहौल बेहद भावुक नजर आया।
किसी की आंखें नम थीं, तो किसी के चेहरे पर अपनों को खोने का दर्द साफ दिखाई दे रहा था।
हर कोई दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को याद कर भावुक नजर आया।
इस मौके पर मुखिया शब्बीर आलम भी दिवंगत मंत्री को याद करते हुए भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि बड़े भाई सुदिव्य कुमार जी का यूं अचानक इस दुनिया से चले जाना आज भी यकीन से परे है। उनकी कमी हमेशा महसूस होती रहेगी।
श्रद्धांजलि सभा के बाद SIR को लेकर जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें लोगों की समस्याओं और उनसे जुड़े विषयों को सुना गया।
एक तरफ SIR को लेकर लोगों की समस्याएं सुनी जा रही थीं, तो दूसरी तरफ पंचायत परिसर में दिवंगत मंत्री की यादें हर किसी की आंखों को नम कर रही थीं।