
Hanumangarh Police
तार चोरी के मामले में एक आरोपी भादरा पुलिस द्वारा गिरफ्तार, चोरीशुदा सामान बरामद व घटना में प्रयुक्त वाहन जब्त ।
संगरिया की आवाज़।
आरोपी आदतन अपराधी है, दोराने पुछताछ आरोपी ने निनाण रामदेव मंदिर से मुर्ति चोरी सहित कई जगह चोरी करना स्वीकार किया है।
श्री नरेन्द्र सिंह मीना, जिला पुलिस अधीक्षक, हनुमानगढ़ ने बताया कि जिला हनुमानगढ में नशा तस्करी, अवैध मादक पदार्थो, अवैध हथियारो, जुआ, सटटा, अवैध धंधो एवं संपत्ति संबंधी अपराधो की रोकथाम, वांछित अपराधियो की धरपकड़ हेतु चलाये गये विशेष अभियान की निरंतरता में समस्त अधिकारीगणो को अपने-अपने क्षेत्राधिकार में सख्ती से पालना करवाये जाने हेतु निर्देशित किया गया । इसी क्रम में श्री हनुमानाराम बिश्नोई पुनि थानाधिकारी पुलिस थाना भादरा के नेतृत्व में श्री महेन्द्र कुमार सउनि मय टीम द्वारा मानवीय एवं तकनीकी आसूचना संकलन कर प्रकरण संख्या 240 / 2026 धारा 136 विधुत अधिनियम में वांछित आरोपी भीमसिंह उर्फ भीमा को बाद अनुसंधान गिरफ्तार कर चोरीशुदा सामान बरामद व घटना मे प्रयुक्त मोटरसाईकिल को जब्त किया गया। आरोपी ने दौराने पुछताछ काफी जगह बोरवेल, कुऍ व मंदिरो मे चोरीयां करना स्वीकार किया। आरोपी द्वारा गांव निनाण रामदेव मंदिर से मुर्ति चोरी करना भी स्वीकार किया गया।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 18.06.2026 को श्री भागीरथ निवासी गुंजासरी ने रिपोर्ट पेश कि प्रार्थी के खेत मे कुआँ लगा हुआ है, ओर इस कुआँ पर थ्री फेश का कनेक्शन लगा हुआ है। प्रार्थी आज सुबह पाच बजे अपने खेत गया तो वहा पर लगी कोपर की 150 मीटर की तार चोरी हो गई । वगैरा वगैरा पर प्रकरण संख्या 240/ 2026 धारा 136 विधुत अधिनियम मे दर्ज कर तफतीश श्री महेन्द्र कुमार सउनि के सुपुर्द की गई।
🎯🚨पुलिस टीम :- सर्वश्री महेन्द्र कुमार सउनि, हंसराज हैडकानि 58, राजेश कानि0 1155, राजकुमार कानि0 521 पुलिस थाना भादरा ।
🚩🚨विशेष भूमिका :- श्री महेन्द्र कुमार सउनि पुलिस थाना भादरा ।
🎥 नाम पता आरोपी :- भीमसिंह उर्फ भीमा पुत्र बिरबल उर्फ मुंशि बांवरी उम्र 20 साल निवासी मोतीगढ पुलिस थाना छतरगढ जिला बीकानेर हाल घुमतू आबाद सुरतगढ खेजड़ी मंदिर जिला श्रीगंगानगर।
संगरिया की आवाज़
Rajasthan Police संगरिया पुलिस Bikaner Police Ganganagar Police