
दीपावली एवं धनतेरस पर्व के अवसर पर SSP बेतिया कुमार गौतम द्वारा शहर के विभिन्न प्रमुख बाजारों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, ज्वेलरी शॉप एवं भीड़-भाड़ वाले संवेदनशील स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान SSP द्वारा दुकानदारों एवं व्यवसायियों से संवाद कर उनकी सुरक्षा संबंधी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली गई। साथ ही, संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को बाजारों में पर्याप्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति, नियमित गश्ती, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण एवं असामाजिक तत्वों पर सतत निगरानी रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2, बेतिया एवं थानाध्यक्ष, नगर थाना, बेतिया सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे। SSP ने आम नागरिकों एवं व्यवसायियों से अपील की कि वे पर्व के दौरान सतर्क रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा असामान्य परिस्थिति की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
#nonfollowersviewers #champaran24news #viralreelschallenge #trendingreels #reelsviral #districtadministrationwestchamparan #CMBihar #viralvideochallenge #fb #Dhanteras