हजारीबाग की सोहराय कला में सजा छठ महापर्व का रंग!
लोक आस्था के महापर्व छठ को हजारीबाग की अंतरराष्ट्रीय पहचान वाली पारंपरिक सोहराय कला के साथ जोड़कर तरंग ग्रुप ने एक अनूठी पहल की है। युवा कलाकार शिवांगी द्वारा तैयार इस खास डिजिटल ग्रीटिंग कार्ड में सूर्य उपासना, छठ की परंपराओं और सोहराय कला का खूबसूरत संगम देखने को मिल रहा है।
तरंग ग्रुप की यह पहल न सिर्फ छठ की शुभकामनाएं बांट रही है, बल्कि झारखंड की समृद्ध लोककला और सांस्कृतिक विरासत को डिजिटल दुनिया में नई पहचान भी दे रही है। परंपरा भी, तकनीक भी और अपनी संस्कृति पर गर्व भी!
#Hazaribagh #SohraiArt #ChhathPuja2026 #TarangGroup #JharkhandCulture #SohraiPainting #DigitalGreeting #LocalArt #ArtAndCulture #ChhathMahaparv #Jharkhand #HazaribaghNews