Public App Logo
#बांकीपुर उपचुनाव में जीत दर्ज करने के बाद प्रशांत किशोर पहली बार अपने क्षेत्र पहुंचे। इस दौरान उन्होंने युवाओं और रोजगार को लेकर बड़ा ऐलान किया। प्रशांत किशोर ने कहा कि आने वाले एक से दो साल में बांकीपुर के कम से कम 10 हजार युवाओं को रोजगार दिलाने की कोशिश की जाएगी। प्रशांत किशोर ने कहा कि क्षेत्र में बड़ी संख्या में पढ़े-लिखे युवा रोजगार की तलाश में हैं। ऐसे युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए उनकी टीम प्रयास करेगी। उन्होंने इसके लिए बांकीपुर के परिवारों से अपने पढ़े-लिखे बेरोजगार बेटे-बेटियों का #CV और #बायोडाटा उनके कार्यालय में जमा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवाओं की योग्यता और प्रोफाइल के आधार पर उन्हें रोजगार के संभावित अवसरों से जोड़ने की कोशिश की जाएगी। प्रशांत किशोर के इस ऐलान को क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार के मोर्चे पर एक महत्वपूर्ण पहल के तौर पर देखा जा रहा है। प्रशांत किशोर ने साफ किया कि लक्ष्य सिर्फ चुनाव जीतना नहीं, बल्कि क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करना भी है। अब देखना होगा कि अगले एक-दो वर्षों में 10 हजार युवाओं को रोजगार दिलाने का यह लक्ष्य किस तरह जमीन पर उतरता है। #breakingnewswala #PrashantKishore #NewsUpdate #BNWTV - Gwalior Gird News