
#लापता अर्णव का नहीं लगा सुराग, #पुलिस ने तेज किया सर्च अभियान।
#नैनीताल पुलिस, SDRF का #चीना पीक के जंगलों में संयुक्त रेस्क्यू अभियान, लापता युवक अर्णव की तलाश में लगातार कॉम्बिंग जारी
#प्राप्त जानकारी के अनुसार #गुमशुदा अर्णव कुमार सिंह अपने साथियों के साथ नैनीताल घूमने आए थे। दिनांक 06.11.2026 को चीना पीक घूमने के दौरान शाम लगभग 5:00 बजे से वे संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए।
#घटना के बाद से ही दिनेश जोशी वरिष्ठ उपनिरीक्षक मल्लीताल व थाना पुलिस, SDRF, वन विभाग, डॉग स्क्वॉड और ड्रोन टीमें क्षेत्र को खंगालने में जुटी हुई हैं।
#सघन सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
#नैनीताल के चीना पीक (जंगल क्षेत्र) से लापता हुए युवक अर्णव कुमार सिंह (उर्फ प्रिंस कुमार) की सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस, SDRF, वन विभाग, डॉग स्क्वैड और ड्रोन टीमों द्वारा बड़े पैमाने पर संयुक्त रेस्क्यू व कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
#नैनीताल पुलिस ने #आम जनमानस से अपील की है कि यदि किसी भी व्यक्ति को लापता युवक अर्णव कुमार सिंह के संबंध में कोई भी जानकारी मिले, तो कृपया तत्काल निम्नलिखित नंबरों पर सूचित करने का कष्ट करें:
05942–2352424 *कोतवाली मल्लीताल*
9411112869 *प्रभारी निरीक्षक मल्लीताल*
9411112979 *पुलिस कंट्रोल रूम नैनीताल*
#uttrakhand #nainital #Ramnagar