
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का परिचय सम्मेलन 30 को
अलीगढ़। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश इकाई अलीगढ़ के तत्वावधान में आगामी 30 अगस्त (रविवार) को जिले के सभी सम्मानित सदस्यों के लिए एक भव्य परिचय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम इगलास के मथुरा रोड स्थित सुमंगलम गेस्ट हाउस में प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगा।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष देवेंद्र पाराशर ने कहा कि पत्रकार एकता समय की सबसे बड़ी जरूरत है। इस समारोह का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों के बीच एकजुटता बढ़ाना, संगठन को मजबूती प्रदान करना और आपसी भाईचारे का सशक्त संदेश देना है। कार्यक्रम के दौरान पत्रकार एकता जिंदाबाद के नारों के साथ संगठन के संस्थापक बाबू बालेश्वरलाल को भी याद कर उन्हें नमन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने जनपद के संगठन से जुड़े सभी पत्रकार साथियों से इस महत्वपूर्ण अवसर पर अपनी अनिवार्य और गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराकर कार्यक्रम को सफल बनाने का विशेष आग्रह किया है। यह वृहद आयोजन प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ सिंह व अलीगढ़ मंडल अध्यक्ष राज नारायण सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न होगा। कार्यक्रम में अतिथियों और सदस्यों के सत्कार के लिए जिले के सभी तहसील अध्यक्ष सुनील गुप्ता, अशोक शर्मा, विश्वास शर्मा, केपी राजपूत, अमित टाइगर स्वागतोत्सुक रहेंगे।व्यवस्थाओं का दायित्व जनपद टीम के साथ ही तहसील इगलास इकाई को सौंपा गया है। आयोजकों की ओर से अपील की गई है कि सभी पत्रकार साथी समय से उपस्थित होकर संगठन की एकजुटता को बल प्रदान करें।
वहीं एसोसिएशन के संरक्षक शिवओम शर्मा ने भी संगठन की मजबूती और पत्रकारों के आपसी भाईचारे पर बल दिया। उन्होंने कहा कि 30 अगस्त का आयोजन पत्रकारों की सशक्त भूमिका को भी रेखांकित करेगा। इस अवसर पर......
Koil, Aligarh | Aug 27, 2026