Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews

करोड़ों के फ्लैट निवेश का लालच देकर 76.80 लाख हड़पने वाला आरोपी पंचकूला पुलिस की गिरफ्त में, आरोपी 3 दिन के पुलिस रिमांड पर जाली दस्तावेज और मृत व्यक्ति के फर्जी हस्ताक्षर दिखाकर की धोखाधड़ी, अन्य संदिग्धों की संलिप्तता का पता लगाने में जुटी पुलिस आरोपी पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा अग्रिम जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद हुआ था फरार पंचकूला/ 23 जून :-पंचकूला पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा-1 ने रियल एस्टेट के नाम पर करीब 76.80 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने, जाली दस्तावेज तैयार करने और मृत व्यक्ति के फर्जी हस्ताक्षर कर लोगों को ठगने वाले मुख्य आरोपी भूषण मित्तल को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी भूषण मित्तल, जो मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला है और पिछले कुछ सालों सें मोहाली, पंजाब में रह रहा है। पंचकूला निवासी व्यक्ति की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सेक्टर-14 थाने में 30 अक्टूबर 2025 को भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। माननीय पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे धर दबोचा। प्रभारी इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह के अनुसार आरोपी भूषण मित्तल और उसकी पत्नी ने शिकायतकर्ता अशोक कुमार, उनकी पत्नी और रिश्तेदारों को रॉयल एम्पायर, पीर मुछल्ला इलाके में अलग-अलग सात फ्लैट दिखाए और उन पर मोटा रिटर्न दिलाने का लालच दिया था। इस झांसे में आकर पीड़ित परिवार ने लगभग 76.80 लाख रुपये की बयाना राशि आरोपी को नकद और ऑनलाइन माध्यम से दे दी। बाद में आरोपी ने पीड़ितों को ठगने के लिए कंपनी के जाली लेटरहेड पर फर्जी अलॉटमेंट लेटर और कब्जा पत्र सौंप दिए। आरोपी ने एक मृत व्यक्ति के नाम पर भी फर्जी बिक्री समझौता तैयार कर पीड़ितों को सौंप दिया। जब पीड़ितों को इस धोखाधड़ी की भनक लगी और उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपी ने उन्हें धमकियां दीं और उसके द्वारा दिए गए चेक भी बैंक में बाउंस हो गए। मामलें की जांच एएसआई मनोज कुमार द्वारा की जा रही है। डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता: आरोपी भूषण मित्तल को आज माननीय अदालत में पेश कर उसका 3 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने कई अहम खुलासे किए हैं। रिमांड के दौरान हमारी टीम आरोपी के राजस्थान स्थित निवास पर जाएगी, जहां से ठगी की रकम बरामद की जानी हैं। इसके अलावा, फर्जी दस्तावेज तैयार करने में इस्तेमाल की गई जाली मोहरों को बरामद किया जाना बाकी है। हमारी टीम इस मामले में आरोपी के अन्य मददगारों और इस मामलें में शामिल अन्य संदिग्धों की संलिप्तता का पता लगाने के लिए गहनता से पूछताछ कर रही है।

Uklana, Hissar | Jun 23, 2026

MORE NEWS

03 प्रेस नोट 22.06.2026
टूटी नंबर प्लेट, बाइक पर लिखा डिफाल्टर, चालक नशे में मिला: पंचकूला ट्रैफिक पुलिस ने 22,500 का चालान कर बाइक इंपाउंड की, युवाओं को दिया जिम्मेदारी से वाहन चलाने का संदेश

पंचकूला/ 22 जून:-पंचकूला में सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने वालों और सड़क पर लापरवाही व दिखावे की प्रवृत्ति अपनाने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी अभियान के तहत आज ट्रैफिक पुलिस ने एक संदिग्ध बाइक चालक पर कार्रवाई करते हुए भारी जुर्माना लगाया और उसकी बाइक को इंपाउंड कर दिया।

एसीपी ट्रैफिक सुरेन्द्र सिंह के अनुसार आज पंचकूला के सेक्टर-1 स्थित खड़क मंगोली क्षेत्र में नियमित चेकिंग के दौरान एक बाइक चालक पुलिस को संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। पुलिस की नजर बाइक पर लगी टूटी हुई नंबर प्लेट पर पड़ी, जिसके बाद चालक को रोककर जांच की गई। सिटी ट्रैफिक एसएचओ वरिन्द्र कुमार की अगुवाई में की गई जांच के दौरान पाया गया कि चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था। इसके अलावा उसके पास वाहन से संबंधित आवश्यक दस्तावेज भी उपलब्ध नहीं थे।

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि बाइक पर अंग्रेजी में डिफॉल्टर लिखा हुआ था, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चालक का कुल 22,500 का चालान किया और बाइक को इंपाउंड कर लिया।

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस लगातार ऐसे लोगों पर नजर बनाए हुए है जो सड़क पर हवाबाजी, लापरवाही या नियमों का उल्लंघन करते हैं। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वाहन चलाते समय जिम्मेदारी और समझदारी का परिचय दें, क्योंकि छोटी सी लापरवाही बड़े हादसों का कारण बन सकती है। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक नियमों का पालन करना सुरक्षित और व्यवस्थित समाज की दिशा में सभी की साझा जिम्मेदारी है।

03 प्रेस नोट 22.06.2026 टूटी नंबर प्लेट, बाइक पर लिखा डिफाल्टर, चालक नशे में मिला: पंचकूला ट्रैफिक पुलिस ने 22,500 का चालान कर बाइक इंपाउंड की, युवाओं को दिया जिम्मेदारी से वाहन चलाने का संदेश पंचकूला/ 22 जून:-पंचकूला में सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने वालों और सड़क पर लापरवाही व दिखावे की प्रवृत्ति अपनाने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी अभियान के तहत आज ट्रैफिक पुलिस ने एक संदिग्ध बाइक चालक पर कार्रवाई करते हुए भारी जुर्माना लगाया और उसकी बाइक को इंपाउंड कर दिया। एसीपी ट्रैफिक सुरेन्द्र सिंह के अनुसार आज पंचकूला के सेक्टर-1 स्थित खड़क मंगोली क्षेत्र में नियमित चेकिंग के दौरान एक बाइक चालक पुलिस को संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। पुलिस की नजर बाइक पर लगी टूटी हुई नंबर प्लेट पर पड़ी, जिसके बाद चालक को रोककर जांच की गई। सिटी ट्रैफिक एसएचओ वरिन्द्र कुमार की अगुवाई में की गई जांच के दौरान पाया गया कि चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था। इसके अलावा उसके पास वाहन से संबंधित आवश्यक दस्तावेज भी उपलब्ध नहीं थे। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि बाइक पर अंग्रेजी में डिफॉल्टर लिखा हुआ था, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चालक का कुल 22,500 का चालान किया और बाइक को इंपाउंड कर लिया। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस लगातार ऐसे लोगों पर नजर बनाए हुए है जो सड़क पर हवाबाजी, लापरवाही या नियमों का उल्लंघन करते हैं। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वाहन चलाते समय जिम्मेदारी और समझदारी का परिचय दें, क्योंकि छोटी सी लापरवाही बड़े हादसों का कारण बन सकती है। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक नियमों का पालन करना सुरक्षित और व्यवस्थित समाज की दिशा में सभी की साझा जिम्मेदारी है।

Uklana, Hissar | Jun 22, 2026

सड़क किनारे कब्जा करने वालों के खिलाफ पंचकूला पुलिस सख्त: नगर निगम और एचएसवीपी के साथ मिलकर माजरी चौक से साफ करवाया अवैध अतिक्रमण, प्रयाप्त पुलिस बल रहा तैनात

पंचकूला/ 22 जून:- शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने, यातायात व्यवस्था को सुचारू करने और सार्वजनिक स्थानों को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से पंचकूला पुलिस ने एक बड़ा और सख्त कदम उठाया है। पंचकूला पुलिस ने नगर निगम और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के साथ मिलकर संयुक्त अभियान चलाया, जिसके तहत सेक्टर-1 स्थित माजरी चौक इलाके से अवैध कब्जे हटवाये गए है। 

पंचकूला के जिला उपायुक्त सतपाल शर्मा और डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह की मौजूदगी में यह अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान किसी भी प्रकार के विरोध या कानून-व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति से निपटने के लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था। पुलिस के कड़े पहरे और सुरक्षा घेरे के बीच बुलडोजर की मदद से माजरी चौक के आस-पास अवैध रूप से खड़े किए गए रेहड़ी-ठेलों, झुग्गियों और तिरपाल तानकर बनाई गई छोटी-छोटी दुकानों को हटा दिया गया। इस सख्त कार्रवाई के परिणामस्वरूप इलाके और राहगीरों के लिए आरक्षित फुटपाथ को करवा लिया गया है, जिससे स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को बड़ी राहत मिली है।

अतिक्रमण हटाने के इस अभियान के दौरान पुलिस प्रशासन ने वहां मौजूद लोगों और कब्जाधारियों को सख्त हिदायतें भी दीं। पुलिस द्वारा चेतावनी दी गई है कि यदि भविष्य में दोबारा फुटपाथों या सड़क किनारे किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा किया गया, तो संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

पुलिस की मुस्तैदी और रणनीति के कारण यह पूरा अभियान बेहद शांतिपूर्ण और प्रभावी तरीके से संपन्न हुआ। इस अहम अभियान में कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस विभाग की ओर से एसीपी ट्रैफिक सुरेन्द्र सिंह, सिटी ट्रैफिक एसएचओ वरिन्द्र कुमार और सेक्टर-1 चौकी इंचार्ज राममेहर सिंह ने मोर्चे को बखूबी संभाला। इन पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ नगर निगम और एचएसवीपी के संबंधित अधिकारी भी इस पूरी कार्रवाई के दौरान मौके पर उपस्थित रहे और पुलिस को अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया।

सड़क किनारे कब्जा करने वालों के खिलाफ पंचकूला पुलिस सख्त: नगर निगम और एचएसवीपी के साथ मिलकर माजरी चौक से साफ करवाया अवैध अतिक्रमण, प्रयाप्त पुलिस बल रहा तैनात पंचकूला/ 22 जून:- शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने, यातायात व्यवस्था को सुचारू करने और सार्वजनिक स्थानों को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से पंचकूला पुलिस ने एक बड़ा और सख्त कदम उठाया है। पंचकूला पुलिस ने नगर निगम और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के साथ मिलकर संयुक्त अभियान चलाया, जिसके तहत सेक्टर-1 स्थित माजरी चौक इलाके से अवैध कब्जे हटवाये गए है। पंचकूला के जिला उपायुक्त सतपाल शर्मा और डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह की मौजूदगी में यह अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान किसी भी प्रकार के विरोध या कानून-व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति से निपटने के लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था। पुलिस के कड़े पहरे और सुरक्षा घेरे के बीच बुलडोजर की मदद से माजरी चौक के आस-पास अवैध रूप से खड़े किए गए रेहड़ी-ठेलों, झुग्गियों और तिरपाल तानकर बनाई गई छोटी-छोटी दुकानों को हटा दिया गया। इस सख्त कार्रवाई के परिणामस्वरूप इलाके और राहगीरों के लिए आरक्षित फुटपाथ को करवा लिया गया है, जिससे स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को बड़ी राहत मिली है। अतिक्रमण हटाने के इस अभियान के दौरान पुलिस प्रशासन ने वहां मौजूद लोगों और कब्जाधारियों को सख्त हिदायतें भी दीं। पुलिस द्वारा चेतावनी दी गई है कि यदि भविष्य में दोबारा फुटपाथों या सड़क किनारे किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा किया गया, तो संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस की मुस्तैदी और रणनीति के कारण यह पूरा अभियान बेहद शांतिपूर्ण और प्रभावी तरीके से संपन्न हुआ। इस अहम अभियान में कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस विभाग की ओर से एसीपी ट्रैफिक सुरेन्द्र सिंह, सिटी ट्रैफिक एसएचओ वरिन्द्र कुमार और सेक्टर-1 चौकी इंचार्ज राममेहर सिंह ने मोर्चे को बखूबी संभाला। इन पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ नगर निगम और एचएसवीपी के संबंधित अधिकारी भी इस पूरी कार्रवाई के दौरान मौके पर उपस्थित रहे और पुलिस को अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया।

Uklana, Hissar | Jun 22, 2026