Public App Logo
हरदा जेल में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण, बंदियों को दी अपराध से दूर रहने की सलाह अनोखा तीर, हरदा। 15 अगस्त 2026 को 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हरदा जेल में गरिमापूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनुविभागीय अधिकारी राजस्व हरदा अशोक कुमार डेहरिया रहे। उन्होंने जेल परिसर में ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर श्री डेहरिया ने जेल में निरुद्ध बंदियों को अच्छे नागरिक बनने, अपराध से दूर रहने तथा जेल अनुशासन का पालन करने की सलाह दी। साथ ही पात्र सजायाफ्ता बंदियों को उनकी सजा में 5 दिन की माफी प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान उप जेल अधीक्षक दिलीप सिंह ने सभी बंदियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए जेल में अनुशासन बनाए रखने और नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के समापन के बाद सभी बंदियों को लड्डू का वितरित किया गया। इस अवसर पर जेल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। - Harda News