
100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत सिविल अस्पताल जौरा में एनसीसी कैडेट बनाए गए स्वयंसेवक
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी डॉ. पदमेश उपाध्याय के निर्देशानुसार तथा जिला क्षय अधिकारी डॉ. नरेंद्र उपाध्याय एवं प्रभारी सीबीएमओ जौरा डॉ. अनुभा माहेश्वरी के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) के अंतर्गत संचालित टीबी मुक्त भारत अभियान की 100 दिवसीय कार्ययोजना के तहत सिविल अस्पताल जौरा में विशेष गतिविधि आयोजित की गई।
कार्यक्रम के दौरान टीबी यूनिट जौरा के वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक रणबीर गोयल द्वारा एनसीसी कैडेट्स को टीबी मुक्त भारत अभियान से जोड़ते हुए स्वयंसेवक के रूप में प्रशिक्षित किया गया। साथ ही उनके मोबाइल फोन में ‘टीबी मुक्त भारत’ ऐप इंस्टॉल कराकर उसके उपयोग एवं अभियान में सहभागिता के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को टीबी उन्मूलन अभियान से जोड़कर जनजागरूकता बढ़ाना तथा क्षय रोग की शीघ्र पहचान, उपचार एवं रोकथाम के प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाना है। इस अवसर पर आरएमओ डॉ. आर.बी. शर्मा, बीईई भूपेंद्र सिंह धाकड़, एमपीएस वीरेश अवस्थी, आईसीटीसी काउंसलर संदीप सेंगर सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
-
#JansamparkMP #morena2026 #Morena #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh