नाबालिग के अपहरण व पॉक्सो मामले में आरोपी गिरफ्तार, टकरसन से दबोचा
बलिया। बांसडीहरोड पुलिस ने नाबालिग के अपहरण और पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में प्रकाश में आए 20 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को ग्राम टकरसन से रविवार सुबह 9:46 बजे गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, 14 अगस्त को एक महिला ने अपनी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। मुकदमा दर्ज कर जांच के दौरान पुलिस ने पीड़िता को सकुशल बरामद कर वन स्टॉप सेंटर भेजा। पीड़िता के बयान के आधार पर मुकदमे में पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराएं बढ़ाई गईं और विवेक यादव उर्फ डब्लू पुत्र जोगी उर्फ जोगेन्द्र यादव, निवासी शंकरपुर का नाम प्रकाश में आया।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी एक मुकदमा दर्ज है।
#BalliaNews #BansdihRoad #PoliceAction #POCSO #CrimeNews