
#सफलता_की_कहानी
#लगभग_30_वर्षों_के_अथक_संघर्ष_के_बाद_रामजीलाल_हुए_छुटली_30_वर्षों_से_अटके_पडे_नाम_शुद्धिकरण_
#किया_गया_निपटारा___
#बृजनगर__________________________________
राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे ग्रामीण सेवा शिविर 2026 के अंतर्गत गुरुवार को ग्राम पंचायत सैमली में शिविर आयोजित किया गया, ग्राम सैमली के खाता नम्बर 407 में काश्तकार का नाम रामजीलाल पुत्र जयराम जाति जाटव निवासी सैमली दर्ज था, जबकि काश्तकार का पहचान संबंधी दस्तावेजों में नाम छुटली पुत्र जयराम जाति जाटव निवासी सैमली है। आवेदक उक्त समस्या से विगत 30 वर्षों से झूझ रहा था। आवेदक द्वारा प्रस्तुत प्रार्थना पत्र एवं रिकॉर्ड की पूर्ण जांच बाद दुर्गा प्रसाद मीना, उपखण्ड अधिकारी, विजय गुप्ता नायब तहसीलदार जालूकी, वेदप्रकाश एवं अमित शर्मा भू.अभि.निरी. की उपस्थिति में नाम शुद्धिकरण की कार्यवाही कर काश्तकार का सही नाम रिकॉर्ड में अंकित किये जाने की स्वीकृति प्रदान की गई। नाम शुद्धिकरण की स्वीकृति प्राप्त होते ही काश्तकार खुशी से झूम उठा और प्रशासन का बारम्बार धन्यवाद ज्ञापित किया तथा सरकार द्वारा चलाये जा रहे शिविरों की भी अत्यधिक प्रशंसा की