चकवा गांव से तीन हथियार, कारतूस व मादक पदार्थ के साथ युवक गिरफ्तार
बैरगनिया (सीतामढ़ी): स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के अख्ता पश्चमी (चकवा) पंचायत स्थित चकवा गांव में रविवार की अहले सुबह गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक युवक को तीन अवैध हथियार, जिंदा कारतूस एवं मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है।
डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार युवक की पहचान फैजान मंसूरी के रूप में हुई है। उसके पास से एक सिंगल बैरल तथा दो डबल बैरल सहित कुल तीन हथियार, जिंदा कारतूस और मादक पदार्थ बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार फैजान मंसूरी के विरुद्ध पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह पूर्व में जेल भी जा चुका है। हालांक पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही विस्तृत जानकारी सार्वजनिक की जाएगी।