मोकामा के पंचमहला में हथियार के बल पर लूटपाट, महिला की बेटी को लेकर फरार
मोकामा। मोकामा थाना क्षेत्र के पंचमहला में शनिवार सुबह करीब 10 बजे हथियार के बल पर लूटपाट और मारपीट का मामला सामने आया है।
पीड़ित महिला के अनुसार शादी विच्छेद के बाद मोदनगाछी निवासी सौरभ कुमार अपने पांच अन्य साथियों के साथ जबरन घर में घुस आया और गोदरेज में रखे 72 हजार रुपये नगद लूट लिए। विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट की गई और उसकी बेटी को जबरन लेकर फरार हो गया।
पीड़िता का आरोप है कि जब वह अपनी बेटी की तलाश में सौरभ कुमार के घर पहुंची तो उसके पिता मनोज सिंह और मां ने जान से मारने की कोशिश की। किसी तरह जान बचाकर महिला मोकामा थाने पहुंची।
इस संबंध में पीड़िता ने सात लोगों के विरुद्ध मोकामा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस महिला की बेटी की बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही है।
#Mokama
Mokameh, Patna | Nov 2, 2026