
अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के आधार पर फोटो निर्वाचक सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम घोषित।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के आधार पर फोटो निर्वाचक सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 कार्यक्रम घोषित किया गया है। इसके तहत निर्वाचक सूची को अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों के लिए निर्धारित समय-सारणी जारी की गई है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, एकीकृत प्रारूप निर्वाचक सूची का प्रकाशन 12 नवंबर 2026 (गुरुवार) को किया जाएगा। इसके उपरांत 12 नवंबर 2026 से 11 दिसंबर 2026 तक दावा एवं आपत्ति दाखिल करने की अवधि निर्धारित की गई है।
इस दौरान मतदाताओं की सुविधा एवं अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दो विशेष अभियान दिवस आयोजित किए जाएंगे। प्रथम विशेष अभियान दिवस 21 एवं 22 नवंबर 2026 तथा द्वितीय विशेष अभियान दिवस 05 एवं 06 दिसंबर 2026 को निर्धारित है।
प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निष्पादन 28 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा। इसके पश्चात 04 जनवरी 2027 को निर्वाचक सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट !
Nawada, Nawada | Nov 10, 2026