
*सेवा संकल्प अभियान
//कहानी बदलाव की//
बकरी पालन बना स्वावलंबन का आधार,
श्याम की सफलता बनी प्रेरणा
आगर मालवा जिले के विकासखण्ड नलखेड़ा के ग्राम गुराडिया देव निवासी श्री श्याम यादव पूर्व में परम्परागत कृषि पर निर्भर थे। सीमित आय के कारण परिवार की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ नहीं थी। पशुपालन विभाग से संपर्क करने पर उन्हें राष्ट्रीय पशुधन मिशन के तहत उद्यमिता विकास योजना की जानकारी प्राप्त हुई, जिसके अंतर्गत उन्होंने स्व-रोजगार स्थापित करने का निर्णय लिया।
विभागीय मार्गदर्शन एवं बैंक लिंकेज के माध्यम से श्री यादव ने कुल 58.31 लाख रुपये लागत की 300+15 क्षमता की बकरी पालन इकाई स्थापित की। इस इकाई पर राष्ट्रीय पशुधन मिशन योजना अंतर्गत 29.14 लाख रुपये की अनुदान सहायता प्रदान की गई। वैज्ञानिक पद्धति से बकरी पालन प्रारंभ करने से उन्हें दूध एवं मांस उत्पादन से नियमित आय प्राप्त होने लगी है तथा स्थानीय स्तर पर 02 व्यक्तियों को रोजगार भी उपलब्ध हुआ है।
श्री श्याम यादव का कहना है कि शासन की योजना एवं पशुपालन विभाग के सतत मार्गदर्शन से उनका व्यवसाय सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है और उनकी आर्थिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। उनकी सफलता जिले के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा है। यह कहानी इस बात का प्रमाण है कि शासकीय योजनाओं का सही लाभ लेकर ग्रामीण युवा आत्मनिर्भर बन सकते हैं।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan