दानापुर-जोगबनी वंदे भारत अब पाटलिपुत्र स्टेशन पर भी रुकेगी,लागू होगा नया शेड्यूल
#पटना: #दानापुर-#जोगबनी-दानापुर वंदे भारत एक्सप्रेस से यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के लिए राहत की खबर है. पूर्व मध्य रेल ने इस ट्रेन का #पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर प्रायोगिक आधार पर ठहराव देने का निर्णय लिया है. रेलवे की ओर से ट्रेन के नये ठहराव और समय-सारणी की जानकारी जारी कर दी गयी है.
पाटलिपुत्र स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव दो मिनट का होगा. दानापुर से जोगबनी जाने वाली ट्रेन के लिए यह व्यवस्था 13 सितंबर 2026 से लागू होगी, जबकि जोगबनी से दानापुर लौटने वाली ट्रेन का पाटलिपुत्र स्टेशन पर ठहराव 14 सितंबर 2026 से शुरू होगा.