⬇️पिथौरागढ़ : NEET में आकांक्षा राज और तेजस्वी त्रिपाठी ने पाई सफलता !⬇️
पिथौरागढ़ : न्यू बियरशिबा पब्लिक स्कूल, पुलिस लाइन की दो पूर्व छात्राओं आकांक्षा राज और तेजस्वी त्रिपाठी ने NEET परीक्षा में सफलता हासिल कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है। दोनों छात्राएं अब मेडिकल की पढ़ाई कर डॉक्टर बनने के अपने सपने को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ेंगी।
आकांक्षा राज एमबीबीएस की पढ़ाई स्वर्गीय जगजीवन राम राजकीय मेडिकल कॉलेज, पिथौरागढ़ से करेंगी, जबकि तेजस्वी त्रिपाठी को वीर चंद्र सिंह गढ़वाली मेडिकल कॉलेज, श्रीनगर में प्रवेश मिला है। दोनों छात्राओं की इस उपलब्धि को उनकी मेहनत, लगन और समर्पण का परिणाम माना जा रहा है।
इस सफलता पर विद्यालय प्रबंधक एडवोकेट भुवन भाकुनी, प्रधानाचार्य ममता मेहता और समस्त विद्यालय परिवार ने खुशी जताते हुए दोनों छात्राओं को बधाई दी। विद्यालय परिवार ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वे आगे चलकर चिकित्सा के क्षेत्र में समाज और देश की सेवा करेंगी।