
*उदयपुर में चिकित्सको के साथ मारपीट के बाद लामबंद हुए चिकित्सक, एसपी को दिया ज्ञापन
- *पुलिस ने गठित की पाँच सदस्यीय विशेष टीम, जो करेगी मामले की जाँच, फिलहाल काम पर लौटेंगे डॉक्टर: डॉ आनंद गुप्ता*
- *जेपी ऑर्थोपेडिक अस्पताल: मरीज के परिजनो ने ईलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए किया था हंगामा व मारपीट*
- *समझाइश करने गए आईएमए प्रदेशाध्यक्ष डॉ आनंद गुप्ता के साथ भी मारपीट, कपड़े फाड़े*
-
उदयपुर, 3 जून।उदयपुर शहर में बीती रात जेपी ऑर्थोपेडिक अस्पताल पर मरीज के परिजनों ने जमकर हंगामा करते हुए हॉस्पिटल में तोड़फोड़ कर दी औऱ वहाँ मौजूद वरिष्ठ चिकित्सक, आईएमए प्रदेशाध्यक्ष दो आनंद गुप्ता सहित हॉस्पिटल में मौजूद डॉक्टरों से मारपीट कर दी। डॉ आनंद गुप्ता जो समझाइश करने गए थे उनके साथ भी दुर्व्यवहार करते हुए मारपीट की गई और कपड़े तक फाड़ दिए गए।
मामले में देर रात ही चिकित्सकों ने कार्य का बहिष्कार कर दिया था और आज दोपहर बाद चिकित्सक लामबंद होकर जिला कलेक्ट्री पहुँचे और एसपी अमृता दुहन से मिल घटना की जानकारी दी। इस दौरान चिकित्सा संगठनों ने मामले की भत्सर्ना की और डॉक्टरों के साथ हुई मारपीट के मामले में सभी दोषियों पर कार्यवाही की मांग की।
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ आनंद गुप्ता ने मीडिया से वार्ता में बताया कि कानून व्यवस्था बनाएं रखना पुलिस और प्रशासन का काम है और चिकित्सको का काम मरीजों को बेहतर इलाज देना है इसलिए जो भी घटना कल हुई उसमें कानून व्यवस्था अपना काम करेगी। उन्होंने बताया कि एसपी महोदया ने पूरे मामले को गम्भीरता से लेते हुए पुलिस अधिकारियों का पाँच सदस्यीय विशेष दल गठित किया है जो मामले की जांच करेगा।
डॉ गुप्ता ने कहा कि मामले में पुलिस ने 9 लोगो को डिटेन किया है लेकिन सीसीटीवी फुटेज में मारपीट करने वालो की संख्या करीब 40 से 50 है ऐसे में हमारी मांग है कि सीसीटीवी में जो भी मारपीट करते दिखाई दे रहे सब पर कार्यवाही की जाएं और पुलिस और भी लोगों को इसमें नामजद कर रही है।
डॉ आनंद गुप्ता ने कहा कि मरीज का इलाज जारी है और चिकित्सकों ने उनके साथ हुई घटना के बाद भी मरीज को संभाले रखा और अब मरीज की हालत में सुधार हो रहा है।
ईधर, पुलिस प्रशाशन की ओर से पांच दिन का समय मांगे जाने के बाद अब सभी चिकित्सक काम पर लौट गए है। यदि पांच दिन बाद उचित कार्यवाही नहीं होती है तो आगे की रूपरेखा तैयार की जाएगी। इस दौरान चिकित्सा जगत से जुड़े लोग व संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
साभार latif जी