
#कौन है चंदन जीना, #हरीश रावत के इस्तीफ देने से क्या उत्तराखंड में कांग्रेस कमजोर पड़ेगी?
#ईडी की कार्यवाही #प्रेशर पालिटिक्स से प्रेरित है या फिर #बडे भ्रष्टाचार का खुलासा।
#देहरादून में कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के निजी सचिव #चंदन जीना के घर पर ईडी ने रेड की है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार ईडी ने छापेमारी में चंदन सिंह जीना के आवास से जब्त और फ्रीज की गई कुल संपत्ति का मूल्य लगभग 1.28 करोड़ रुपये आंकी गई हैं, जो 12 लग्जरी गाड़ियों और घड़ियों के मूल्य के अलग से आंके जाने पर और बढ़ सकता है।
#ईडी की कार्रवाई में 32 लाख रुपए नकद, 200.5 ग्राम सोने के सिक्के और चेन (13 सोने के सिक्के और 7 सोने की चेन), रोलेक्स, राडो, पियाजे, मोवाडो, टिसॉट और कैसियो एडिफिस जैसे ब्रांडों की 12 लग्जरी घड़ियां बरामद हुई है। ईडी ने चंदन जीना और उनके परिवार के सदस्यों के बैंक खाते सीज कर दिए हैं।
#चंदन जीना के घर पर कार्रवाई के दौरान फॉरेंसिक जांच के लिए उनका मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। ईडी की कार्रवाई UKSSSC की ग्राम पंचायत विकास अधिकारी परीक्षा 2016 में बड़े पैमाने पर हुई अनियमितताओं से जुड़े मामले को लेकर हुई है। ईडी की कार्रवाई के बाद पूर्व सीएम हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उत्तराखंड में आने वाले समय में चुनाव होने हैं। ऐसे में ईडी की कार्रवाई से सियासी हलचल तेज हो गई है।
#जीना हरीश रावत के वर्तमान निजी सहायक के रूप में कार्यरत हैं। वर्ष 2014 से 2017 के दौरान जब हरीश रावत उत्तराखंड के मुख्यमंत्री थे, तब चंदन सिंह जीना उनके ओएसडी रहे थे। सितंबर 2026 में, UKSSSC भर्ती घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने उनके आवास पर छापेमारी की थी। जिसके बाद वे चर्चा में आ गए हैं। कार्रवाई के बाद हरीश रावत ने कांग्रेस के पदों से खुद को अलग करने का फैसला लिया है। उन्होंने इस पूरे प्रकरण की सच्चाई सामने लाने की बात की है।
हरीश रावत के इस्तीफ देने से क्या उत्तराखंड में कांग्रेस कमजोर पड़ेगी?
#uttrakhand #uttrakhandCongress