नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का बड़ा प्रहार, ऑपरेशन चक्रव्यूह में करोड़ों की हेरोइन जब्त
रेंज आईजी ओमप्रकाश के निर्देशन में पुलिस का बड़ा एक्शन,
हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में पुलिस की अलग-अलग कार्रवाई
दोनों जिलों में 6 नशा तस्कर गिरफ्तार, करीब 13 किलो 953 ग्राम हेरोइन बरामद
अंतरराष्ट्रीय बाजार में जब्त हेरोइन की कीमत करीब 38 करोड़ रुपये
हनुमानगढ़ के गोलूवाला में 9 किलो 821 ग्राम चिट्टा और 1 लाख 85 हजार रुपये नकद जब्त
श्रीगंगानगर के रावला में 4 किलो 132 ग्राम हेरोइन बरामद
बीकानेर के खाजूवाला मामले में 15 हजार और रावला केस में 20 हजार रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार
पिछले दो दिनों में बीकानेर और हनुमानगढ़ में शराब से भरे दो कैंटर भी पकड़े, शराब की कीमत करीब 1 करोड़ 42 लाख रुपये।
#bikaner police #igpolice #crime #rajasthan #bikaner_update