बीकानेर में केमिस्ट एसोसिएशन की बैठक आयोजित, समुदाय की समस्याओं पर हुआ मंथन
RCA अध्यक्ष अरविंद गुप्ता की अध्यक्षता में जुटे बीकानेर डिवीजन के पदाधिकारी, समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन
बीकानेर। बीकानेर के रानी बाजार स्थित होटल मरुधर में गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 को बीकानेर डिस्ट्रिक्ट केमिस्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में राजस्थान केमिस्ट एसोसिएशन (RCA) के अध्यक्ष श्री अरविंद गुप्ता की अध्यक्षता में बीकानेर डिवीजन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में केमिस्ट समुदाय से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। साथ ही बीकानेर डिवीजन की समस्याओं को संबंधित संगठन के समक्ष रखते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग की गई।
अतिथियों का किया स्वागत
बैठक की शुरुआत में सचिव किशन जोशी ने उपस्थित सभी सम्मानित पदाधिकारियों एवं सदस्यों का स्वागत और अभिनंदन किया। इसके बाद बीकानेर डिस्ट्रिक्ट केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री बाबूलाल गहलोत ने बीकानेर डिवीजन से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर अपनी बात रखी तथा उनके निराकरण के लिए आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया।
इस अवसर पर श्रीगंगानगर जिला केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री नरेश शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए और केमिस्ट समुदाय से जुड़े विषयों पर चर्चा में भाग लिया।
RCA ने दिया समस्याओं के समाधान का भरोसा
RCA के सचिव श्री धनपत सेठिया ने अपने संबोधन में बीकानेर के साथ अपने पुराने संबंधों का उल्लेख करते हुए कहा कि बीकानेर से उनका बहुत पुराना रिश्ता रहा है। बैठक में पदाधिकारियों की ओर से जो समस्याएं रखी गई हैं, उनका RCA की ओर से जल्द से जल्द समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।
वहीं, RCA अध्यक्ष श्री अरविंद गुप्ता ने बीकानेर डिस्ट्रिक्ट केमिस्ट एसोसिएशन की ओर से कम समय में शानदार कार्यक्रम आयोजित करने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए सभी आयोजकों को धन्यवाद दिया।
अध्यक्ष ने जताया आभार
बैठक के समापन पर बीकानेर डिस्ट्रिक्ट केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री बाबूलाल गहलोत ने बैठक में शामिल सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया और उनके सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
ये पदाधिकारी एवं सदस्य रहे मौजूद
बैठक में RCA संगठन सचिव श्री अजीत पाल जैन, श्रीगंगानगर जिला केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री नरेश शर्मा एवं सचिव श्री मदन अरोड़ा, हनुमानगढ़ के अध्यक्ष श्री राजेश बंसल एवं सचिव श्री महेंद्र कासनियां, चूरू के सचिव श्री अनिल शर्मा तथा उदयपुर के अध्यक्ष श्री दिलीप सामर सहित बीकानेर के अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
बीकानेर से उपाध्यक्ष नंदलाल पुरोहित, पुरुषोत्तम पुरोहित, सुरेश बच्छावत, राहुल गहलोत, विजय महात्मा, अनिल आचार्य, शिवशंकर जाजड़ा, जेठमल तंवर, आनंद जिंदल, मनमत नारायण पुरोहित, सोहनलाल आचार्य, गोपाल मिश्रा, दिलीप भाई, सुशील आचार्य, कैलाश अग्रवाल, श्याम सांखला, प्रेम सांखला, सुरेश गुप्ता, सुशील यादव, उमर दराज, मनीष गहलोत, आनंद ओझा, श्याम प्रजापत, मदन अरोड़ा, प्रेम मिढ़ा एवं सुभाष दाधीच सहित अन्य गणमान्य सदस्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम का मंच संचालन बीकानेर के जाने-माने एंकर श्री राजा सांखी ने किया।
JBN NEWS BIKANER बीकानेर की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहें।