
**अलीगढ़: चोरी की आशंका के बीच पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बरामद की गुमशुदा भैंस, स्वामी के चेहरे पर लौटी खुशी**
**कस्बा गोण्डा (अलीगढ़):**
जनपद अलीगढ़ के थाना गोण्डा क्षेत्र में पुलिस की तत्परता और त्वरित कार्रवाई से एक पशुपालक की गुम हुई भैंस सकुशल बरामद कर उसे सौंप दी गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 01 सितंबर 2026 की रात आवेदक ने थाना गोण्डा में सूचना दर्ज कराई कि उनके घेर में बंधी भैंस चोरी हो गई है। पशु चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एक टीम का गठन किया गया।
थानाध्यक्ष मोनू कुमार आर्य के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने कस्बा गोण्डा और उसके आस-पास के ग्रामीण इलाकों में सघन चेकिंग व खोजबीन अभियान चलाया। पुलिस की सक्रियता से कुछ ही घंटों के भीतर भैंस को कस्बा गोण्डा क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया गया।
**चोरी नहीं, खूंटा खोलकर निकली थी भैंस**
जांच-पड़ताल के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि भैंस चोरी नहीं हुई थी, बल्कि वह रात के समय अपने खूंटे से खुद ही रस्सी खोलकर भटकते हुए निकल गई थी। पुलिस टीम ने विधिवत कागजी कार्रवाई पूरी करते हुए बरामद भैंस को उसके वैध स्वामी के सुपुर्द कर दिया। भैंस वापस पाकर पीड़ित ने पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
**सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम:**
* थानाध्यक्ष मोनू कुमार आर्य
* उ0नि0 राजवीर सिंह
* कां0 अभय चौधरी
* कां0 अमर सिंह
* कां0 मौ0 आरिफ Aligarh Policeकृष्ण कुमार पत्रकार
Koil, Aligarh | Sep 2, 2026