
करीब 2 किलो 36 ग्राम मादक पदार्थ गांजा के साथ एक आरोपी काबू
बहादुरगढ़
नशा विरुद्ध अभियान के तहत पुलिस आयुक्त झज्जर डॉक्टर राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए सीआईए टू बहादुरगढ़ की पुलिस टीम ने थाना सदर बहादुरगढ़ के क्षेत्र से एक व्यक्ति को नशीले पदार्थ गांजा के साथ काबू करने में कामयाबी हासिल की है। जिस संबंध में जानकारी देते हुए सीआईए टू बहादुरगढ़ प्रभारी उप निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि सीआईए टू बहादुरगढ़ में तैनात सहायक उप निरीक्षक संदीप कुमार की पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि ध्रुव निवासी रोहद गांजा बेचने का अवैध धंधा करता है जो आज गाड़ी में नयागांव चौक बहादुरगढ़ पुल के पास गांजा बेचने की फिराक में खड़ा है। जिस सूचना पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए सीआईए टू बहादुरगढ़ की टीम मौके पर पहुंची तो वहां पर एक गाड़ी दिखाई दी। जिसे शक की बिनाह पर पुलिस टीम ने गाड़ी सहित काबू कर लिया। पकड़े गए व्यक्ति के पास मादक पदार्थ होने के संदेह पर नियम अनुसार राजपत्रित अधिकारी को सूचित किया गया। इसके बाद मौके पर पहुंचे राजपत्रित अधिकारी के समक्ष नियम अनुसार तलाशी ली गई तो पकड़े गए आरोपी से करीब 2 किलो 36 ग्राम नशीला पदार्थ गांजा बरामद हुआ। नशीले पदार्थ के साथ पकड़े गए उपरोक्त व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना सदर बहादुरगढ़ में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया गया। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्यवाही करते हुए अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया। माननीय अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। पुलिस रिमांड के पश्चात आरोपी को अदालत बहादुरगढ़ में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
Uklana, Hissar | Jun 23, 2026