Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh

*गांव-गांव पहुंच रही शराब की पैकारी, खुलेआम बिक रही देशी-विदेशी शराब, नशामुक्ति अभियान फेल* *मऊगंज के BKD कंपोजिट शराब दुकान से दिनभर सप्लाई। मोटरसाइकिल और बिना नंबर की फोर व्हीलर से गांव-गांव तक पहुंचाया जा रहा नशा। पुलिसअधीक्षक-आबकारी मौन, युवा सबसे ज्यादा चपेट में* *मऊगंज।* सरकार और पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान मऊगंज में पूरी तरह फेल होते नजर आ रहा है। मऊगंज क्षेत्र में शराब कारोबारियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब शराब की पैकारी खुलेआम की जा रही है। जिम्मेदार विभाग आंख मूंदे बैठे हैं। *खुलेआम हो रही सप्लाई* सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मऊगंज में संचालित BKD शराब की दुकान से दिनभर खुलेआम पैकारी हो रही है। शराब तस्कर मोटरसाइकिल और बिना नम्बर की सफेद कलर की फोर व्हीलर गाड़ियों का इस्तेमाल कर गांव-गांव तक शराब पहुंचा रहे हैं। मऊगंज स्थित "कंपोजिट एवं देशी शराब" दुकान से ही इसकी सप्लाई की जा रही है। सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि शराब माफिया बिना किसी डर के दिनदहाड़े पैकारी कर रहे हैं। जिसके कारण पूरा क्षेत्र नशेड़ियों और शराबियों से भरा पड़ा है। *युवाओं में पड़ रहा सबसे ज्यादा असर* गांव-मोहल्लों में शराब की बिक्री बढ़ने से नशेड़ियों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। खासतौर पर युवा पीढ़ी इसकी चपेट में सबसे ज्यादा आ रही है। गांवों में तीसरा व्यक्ति नशे का आदी बनता जा रहा है। जिन परिवारों के लोग नशे के आदी हो गए हैं उनका हाल बेहाल है। आर्थिक स्थिति खराब होने के साथ-साथ घरों में झगड़े और मारपीट की घटनाएं भी बढ़ गई हैं। साथ ही नशेड़ियों के आतंक से आम लोगों का भी जीना दूभर हो गया है। शाम ढलते ही शराबियों और नशेड़ियों का दल गली-मोहल्लों में लग जाता है, जिसके कारण सभ्य समाज के लोगों का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा है। *नशामुक्ति अभियान नहीं आ रहा काम* नशे के आदी व्यक्ति द्वारा नशे के लिए आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जाता है। क्षेत्र में ऐसी कई घटनाएं घटित भी हो चुकी हैं। लेकिन पुलिस प्रशासन इस पर ध्यान नहीं दे रहा। शासन और प्रशासन का नशा मुक्ति अभियान भी नशेड़ियों को नशा मुक्त करने में नाकाम साबित हो रहा है। नशे की सामग्री आसानी से उपलब्ध हो जाती है जिसको चखकर लोग नशा नहीं छोड़ पाते। लोगों ने पुलिस अधीक्षक से शराब की पैकारी पर रोक लगाए जाने की मांग की है। आबकारी और पुलिस विभाग की मिलीभगत या लापरवाही के कारण ही कारोबारियों के हौसले बुलंद हैं? अब देखना होगा कि प्रशासन इस अवैध पैकारी पर कब अंकुश लगाता है?

Mauganj, Rewa | Aug 11, 2026

MORE NEWS

हरियाली तीज पर बिखरी खुशियों की हरियाली, महिलाओं ने मनाया यादगार महोत्सव!

हरियाली तीज पर बिखरी खुशियों की हरियाली, महिलाओं ने मनाया यादगार महोत्सव!

Mauganj, Rewa | Aug 17, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त के अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए बड़ा ऐलान किया है। पीएम मोदी ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग उपलब्ध कराने की घोषणा की है। साथ ही एक करोड़ युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की ट्रेनिंग देने की बात भी कही गई है। इस घोषणा के बाद छात्रों के बीच उत्साह है, लेकिन दूसरी तरफ सवाल उठ रहा है कि अगर बड़ी संख्या में छात्र ऑनलाइन मुफ्त कोचिंग की ओर जाते हैं, तो महंगी ऑफलाइन कोचिंग और उससे जुड़े कारोबार पर इसका क्या असर पड़ेगा? क्या शिक्षा का यह डिजिटल मॉडल छात्रों के लिए नई राह खोलेगा और पारंपरिक कोचिंग व्यवस्था को चुनौती देगा? पूरी खबर के लिए जुड़े रहिए India Headline 24 के साथ।

#PMModi #NarendraModi #FreeCoaching #OnlineCoaching #FreeOnlineCoaching #CompetitiveExam #EducationNews #StudentsNews #YouthNews #AITraining #IndiaNews #BreakingNews #LatestNews #MadhyaPradesh #MPNews #Bhopal #Rewa #Mauganj #Indore #Jabalpur #IndiaHeadline24 #ViralNews

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त के अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए बड़ा ऐलान किया है। पीएम मोदी ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग उपलब्ध कराने की घोषणा की है। साथ ही एक करोड़ युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की ट्रेनिंग देने की बात भी कही गई है। इस घोषणा के बाद छात्रों के बीच उत्साह है, लेकिन दूसरी तरफ सवाल उठ रहा है कि अगर बड़ी संख्या में छात्र ऑनलाइन मुफ्त कोचिंग की ओर जाते हैं, तो महंगी ऑफलाइन कोचिंग और उससे जुड़े कारोबार पर इसका क्या असर पड़ेगा? क्या शिक्षा का यह डिजिटल मॉडल छात्रों के लिए नई राह खोलेगा और पारंपरिक कोचिंग व्यवस्था को चुनौती देगा? पूरी खबर के लिए जुड़े रहिए India Headline 24 के साथ। #PMModi #NarendraModi #FreeCoaching #OnlineCoaching #FreeOnlineCoaching #CompetitiveExam #EducationNews #StudentsNews #YouthNews #AITraining #IndiaNews #BreakingNews #LatestNews #MadhyaPradesh #MPNews #Bhopal #Rewa #Mauganj #Indore #Jabalpur #IndiaHeadline24 #ViralNews

Mauganj, Rewa | Aug 15, 2026

छिंदवाड़ा में देशभक्ति का शानदार नजारा! मंत्री उदय प्रताप सिंह ने फहराया तिरंगा, बच्चों संग बैठकर किया भोजन

#IndiaNews #NationalNews #LatestNews #BreakingNews #IndependenceDay2026 #15August2026 #IndependenceDay #Chhindwara #ChhindwaraNews #MadhyaPradesh #MadhyaPradeshNews #MPNews #MPBreakingNews #HindiNews #UdayPratapSingh #DeshBhakti #Tiranga #JaiHind #VandeMataram #IndiaHeadline24

छिंदवाड़ा में देशभक्ति का शानदार नजारा! मंत्री उदय प्रताप सिंह ने फहराया तिरंगा, बच्चों संग बैठकर किया भोजन #IndiaNews #NationalNews #LatestNews #BreakingNews #IndependenceDay2026 #15August2026 #IndependenceDay #Chhindwara #ChhindwaraNews #MadhyaPradesh #MadhyaPradeshNews #MPNews #MPBreakingNews #HindiNews #UdayPratapSingh #DeshBhakti #Tiranga #JaiHind #VandeMataram #IndiaHeadline24

Mauganj, Rewa | Aug 15, 2026

SP से मिलने पहुंचे दो मृत छात्रों के परिजन, मुलाकात नहीं हुई तो हाईवे पर चक्काजाम! मऊगंज में करीब एक घंटे तक नारेबाजी और हंगामा

Facebook Hashtags:
#MauganjNews #Mauganj #MadhyaPradesh #MPNews #StudentsDeath #HighwayJam #ChakkaJam #PoliceNews #BreakingNews #JusticeForStudents #Rewa #IndiaHeadline24

SP से मिलने पहुंचे दो मृत छात्रों के परिजन, मुलाकात नहीं हुई तो हाईवे पर चक्काजाम! मऊगंज में करीब एक घंटे तक नारेबाजी और हंगामा Facebook Hashtags: #MauganjNews #Mauganj #MadhyaPradesh #MPNews #StudentsDeath #HighwayJam #ChakkaJam #PoliceNews #BreakingNews #JusticeForStudents #Rewa #IndiaHeadline24

Mauganj, Rewa | Aug 15, 2026

मऊगंज जिले की ग्राम पंचायत सीतापुर से इस वक्त एक बेहद परेशान कर देने वाली खबर सामने आ रही है! बारिश के बीच सरकारी नाली को ब्लॉक कर दिए जाने के कारण रामगणेश समेत कई ग्रामीणों के घरों में पानी घुस गया है। पीड़ित महिला का साफ तौर पर कहना है कि कुछ लोगों द्वारा सरकारी नाली को बांध दिया गया है, जिससे पानी की निकासी पूरी तरह बंद हो चुकी है। लगातार पानी भरने से पूरा परिवार घर के भीतर फंसे होने और घुटने की कगार पर है। महिला ने जिम्मेदारों और प्रशासन से तुरंत मौके का मुआयना करने और बंद पड़ी नाली को खुलवाने की गुहार लगाई है। सवाल यह उठता है कि जब नाली सरकारी है तो उस पर इस तरह बंदिशें क्यों लगाई गईं? क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है?

#GroundReality #VillageIssues #MonsoonTrouble #PublicPain #MadhyaPradeshNews #BhopalNews #ViralNews #IndiaHeadline24

मऊगंज जिले की ग्राम पंचायत सीतापुर से इस वक्त एक बेहद परेशान कर देने वाली खबर सामने आ रही है! बारिश के बीच सरकारी नाली को ब्लॉक कर दिए जाने के कारण रामगणेश समेत कई ग्रामीणों के घरों में पानी घुस गया है। पीड़ित महिला का साफ तौर पर कहना है कि कुछ लोगों द्वारा सरकारी नाली को बांध दिया गया है, जिससे पानी की निकासी पूरी तरह बंद हो चुकी है। लगातार पानी भरने से पूरा परिवार घर के भीतर फंसे होने और घुटने की कगार पर है। महिला ने जिम्मेदारों और प्रशासन से तुरंत मौके का मुआयना करने और बंद पड़ी नाली को खुलवाने की गुहार लगाई है। सवाल यह उठता है कि जब नाली सरकारी है तो उस पर इस तरह बंदिशें क्यों लगाई गईं? क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? #GroundReality #VillageIssues #MonsoonTrouble #PublicPain #MadhyaPradeshNews #BhopalNews #ViralNews #IndiaHeadline24

Mauganj, Rewa | Aug 15, 2026