
जमुई के जतहर घाट पर पुल निर्माण की उम्मीद जगी, BDO ने किया औचक निरीक्षण
खैरा प्रखंड स्थित क्यूट नदी के जतहर–सोखो घाट पर पुल निर्माण की मांग को लेकर आज प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) शेखर सुमन ने औचक निरीक्षण किया। BDO के अचानक घाट पर पहुंचने से ग्रामीणों में पुल निर्माण को लेकर उम्मीद जगी है।
निरीक्षण के दौरान BDO ने मौके पर मौजूद ग्रामीणों से नदी पार करने में होने वाली परेशानियों की जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के दिनों में किऊल नदी का जलस्तर बढ़ जाने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है। सोखो स्थित स्कूल तक पहुंचने में बच्चों को काफी परेशानी होती है।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में किसी व्यक्ति के बीमार पड़ने पर उसे इलाज के लिए खैरा या जमुई अस्पताल ले जाना भी मुश्किल हो जाता है। नदी पर स्थायी पुल बनने से आसपास के कई गांवों के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
ग्रामीणों ने BDO से जल्द पुल निर्माण की दिशा में पहल करने की मांग की। निरीक्षण के बाद ग्रामीणों में उम्मीद जगी है कि वर्षों पुरानी इस समस्या का अब समाधान हो सकता है।
#JatHarGhat #Khaira #Jamui #BridgeConstruction #RuralDevelopment #apnajamui
Jamui, Jamui | Aug 21, 2026