केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को सीहोर में विरोध का सामना करना पड़ा है। किसानों की मांगों को लेकर कांग्रेस नेताओं ने उनका विरोध किया। साथ ही रास्ता रोका है। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने अपनी गाड़ी रोकी और बाहर आकर कहा कि आओ गले लगो। इसके साथ ही वह जलकल्याण शिविर में भी शामिल हुए।
दरअसल, किसानों के लिए खाद समेत अन्य मांगों को लेकर कांग्रेस नेता सीहोर में विरोध कर रहे थे। शिवराज सिंह चौहान के सामने ही कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध जताने लगे। कांग्रेस नेता जय जवान जय किसान के नारे लगा रहे थे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सामने देखकर शिवराज सिंह चौहान ने अपनी गाड़ी रोक दी। इसके बाहर आकर कांग्रेस नेता से हाथ मिलाए। साथ ही कहा कि आओ गले लगो। साथ ही कांग्रेस नेताओं की बात सुनी है। इस दौरान नारेबाजी कर रहे लोगों को चुप रहने को कहा।
#ShivrajSinghChouhan #FarmerProtest #MadhyaPradesh