जन्माष्टमी पर प्रसाद लेकर लौट रहे चाचा-भतीजे की मौ**तः खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक; रोते हुए साथ जाने की जिद कर रहा था
जालोर में जन्माष्टमी के दिन शुक्रवार रात को बाइक सवार चाचा और भतीजे की मौत हो गई। दोनों जन्माष्टमी पर प्रसाद (मिठाई-फल) लेकर अपने गांव निबलाना लौट रहे थे। इस दौरान उनकी बाइक सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई।
SHO मनोज कुमार ने बताया- हादसा बिशनगढ़ थाना क्षेत्र में मांडवला टोल नाके के पास रात को 8:30 बजे हुआ। हादसे में निबलाना निवासी दशरथ (25) पुत्र अर्जुन कुमार मेघवाल और उसके डेढ़ साल के भतीजे हिमांशु पुत्र चंपाराम मेघवाल की मौत हो गई। हिमांशु रोते हुए अपने चाचा के साथ जाने की जिद कर रहा था।