मुजफ्फरनगर के बघरा क्षेत्र में गाढ़ीदेशराज गांव के जंगलों में तेंदुआ दिखाई देने की सूचना से ग्रामीणों और किसानों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही बघरा चौकी इंचार्ज अमित चौधरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और वन विभाग को भी जानकारी दी गई। पुलिस और वन विभाग की टीम ने जंगल क्षेत्र में पहुंचकर जायजा लिया।
बताया जा रहा है कि चरथावल क्षेत्र के रोनी हाजीपुर और पीपलशाह के जंगलों में भी पिछले कुछ दिनों से तेंदुआ दिखाई देने की चर्चा है। ग्रामीणों के मुताबिक, तेंदुए के डर से लोग खेतों में जाने से भी कतरा रहे हैं।
ग्रामीणों का दावा है कि वन विभाग की ओर से तेंदुए को पकड़ने के लिए कई बार पिंजरे लगाए गए, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है। करीब तीन-चार दिन पहले रोनी हाजीपुर गांव में रात के समय तेंदुआ दिखाई देने की सूचना के बाद ग्रामीणों में भय और बढ़ गया है।
पुलिस ने ग्रामीणों और किसानों से जंगल व खेतों में सावधानी बरतने और सतर्क रहने की अपील की है। वन विभाग की टीम भी तेंदुए की मौजूदगी को लेकर निगरानी कर रही है।
रिपोर्ट: अनिल पुंडीर | NHP भारत NEWS, चरथावल
.
.
.
.
#Muzaffarnagar #MuzaffarnagarNews #Baghra #Gadhideshraj #Charthawal #Leopard #LeopardAlert #LeopardSighted #LeopardInVillage #UPNews #UPForestDepartment #ForestDepartment #MuzaffarnagarBreaking #BaghraNews