चरथावल थाना क्षेत्र के गांव कन्नाहेड़ी में अज्ञात चोरों ने एक बार फिर किसान के नलकूप को निशाना बनाया। चोर रात के समय ताला तोड़कर नलकूप से बिजली का केबल और अन्य कीमती विद्युत सामान चोरी कर ले गए।
पीड़ित किसान प्रदीप शर्मा के मुताबिक, करीब एक वर्ष पहले भी अगस्त महीने में उनके नलकूप पर चोरी हुई थी। उस समय भी अज्ञात चोर ताला तोड़कर बिजली का केबल और अन्य सामान चोरी कर ले गए थे। अब दोबारा हुई चोरी की घटना से किसान और ग्रामीणों में नाराजगी है।
ग्रामीणों का कहना है कि तीन-चार दिन पहले पिलखनी गांव में भी एक ही रात में पांच नलकूपों से मोटर, केबल और स्टार्टर चोरी किए जाने की घटना सामने आई थी। लगातार नलकूपों को निशाना बनाए जाने से ग्रामीण पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और अज्ञात चोर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
चरथावल क्षेत्र में इससे पहले रोनी हाजीपुर गांव में भी एक ही रात में तीन घरों में चोरी की घटना सामने आने का दावा किया गया था। लगातार हो रही घटनाओं को लेकर ग्रामीणों में चिंता बढ़ रही है।
रिपोर्ट: अनिल पुंडीर | NHP भारत NEWS, चरथावल, मुजफ्फरनगर
.
.
.
.
#Muzaffarnagar #Charthawal #Kannaheri #KannaheriNews #MuzaffarnagarNews #TubeWellTheft #NalkoopChori #FarmerNews #FarmerCrime #TheftNews #UPNews #UPCrime #CharthawalNews #Police #MuzaffarnagarPolice #RuralCrime #BreakingNews #CrimeNews #NHPBharat #NHPBharatNews #AnilPundir #LatestNews #HindiNews