Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

जल शक्ति विभाग मंडल मतियाना की बैठक संपन्न, नई कार्यकारिणी का गठन जल शक्ति विभाग मंडल मतियाना की बैठक जिला शिमला के महासचिव भूपेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस मतियाना में आयोजित की गई। बैठक में मंडल के विभिन्न वर्गों के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बैठक में बेलदार, पंप अटेंडेंट, पैराफिटर, पैरा पंप ऑपरेटर, जल रक्षक, मल्टी पर्पज वर्कर तथा आउटसोर्स कर्मचारियों सहित 100 से अधिक कर्मचारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। इसके अलावा उपाध्यक्ष दिव्या ज्योति, राजेंद्र कालटा, कल्पना रिका सहित अन्य सदस्यों ने भी बैठक में भाग लिया। बैठक के दौरान संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से मंडल मतियाना की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से नीरज राजटा को अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही करम चंद को उपाध्यक्ष, सीताराम को महासचिव, नवीन मेहता को कोषाध्यक्ष, लोकेन्द्र पाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, देवेंद्र को सह सचिव, लायक राम को वरिष्ठ सलाहकार तथा उज्ज्वल मेहता को प्रवक्ता नियुक्त किया गया। बैठक में कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा भविष्य की रणनीति भी तैयार की गई। संगठन के पदाधिकारियों ने कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। - नवीन मेहता, कोषाध्यक्ष

MORE NEWS