स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रोटरी क्लब ऑफ गिरिडीह कपल ने बाबादुखहरण उत्क्रमित विद्यालय में देशभक्ति के साथ सेवा कार्य किया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से हुई, जिसमें करीब 250 छात्र-छात्राओं और 50 अन्य बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। रोटरी सदस्यों ने बच्चों के बीच लगभग 500 उपहार और 250 खाद्य पैकेट वितरित किए। वहीं, पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विद्यालय परिसर में 20 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष सिद्धार्थ जैन, सचिव बलविंदर सिंह सहित अन्य रोटेरियन और विद्यालय प्रबंधन के सदस्य मौजूद रहे। आयोजन के माध्यम से शिक्षा, बाल कल्याण, पर्यावरण संरक्षण और समाज सेवा के प्रति रोटरी की प्रतिबद्धता सामने आई। कार्यक्रम का समापन देशभक्ति और उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ।
#IndependenceDay #RotaryClubOfGiridih #Giridih #GiridihNews