Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh

#चित्रकूट दिनांक-13-08-2026 को अपर जिलाधिकारी , नमामि गंगे चित्रकूट के द्वारा जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। उक्त बैठक में अधिशासी अभियन्ता,खण्ड कार्यालय (सिविल)/(वि0/या0),उ0प्र0 जल निगम (ग्रामीण) चित्रकूट,अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग राजपुर /चित्रकूट ,समस्त सहायक अभियंता (सिविल /वि.या.),ए बी एस एस चित्रकूट एवं समस्त कार्यदायी फर्म ,समस्त आई एस ए एजेंसी के प्रतिनिधि ,समस्त टी पी आई के डिप्टी लीम लीडर उपस्थित रहे । समीक्षा के दौरान पाया गया कि जनपद में जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत विगत माह दिनांक 21.07.26 को आहुत बैठक से 12 ग्रामों में नियमित जलापूर्ति , 6 ग्रामों में शत प्रतिशत रोड रेस्टोरेशन एवं 11 ग्रामों का हर घर जल प्रमाणीकरण का कार्य किया गया । इस प्रकार कुल 414 ग्रामों के सापेक्ष 339 ग्रामों में नियमित जलापूर्ति ,342ग्रामों में रोड रेस्टोरेशन, 238 ग्रामों का हर घर जल प्रमाणीकरण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। जिसके क्रम में जिलाधिकारी महोदय द्वारा एल० & टी० , जी० वी० पी० आर० एवं रेट्रो फिटिंग परियोजनाओं को निर्देश दिए गए कि योजना के अंतर्गत अवशेष कार्य यथा पाइप लाइन ,हाउस कनेक्शन , स्काडा ऑटोमेशन ,नियमित जलापूर्ति एवं हर घर जल प्रमाणीकरण का कार्य प्रस्तुत माइक्रोप्लान के अनुसार पूर्ण करना सुनिश्चित करे । अधिशासी अभियन्ता (वि/या )जल निगम चित्रकूट के द्वारा अवगत कराया गया कि चांदी बंगार ग्राम समूह पेयजल योजना के अंतर्गत सभी सी डब्लू आर पर लाइट कटौती एवं बहुत ज्यादा कटौती हो रही है जिससे पेयजल आपूर्ति बाधित हो रही है एवं कमीशनिंग कार्य भी प्रभावित हो रहा है जिसके क्रम में अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग को निर्देश दिए गए कि योजनान्तर्गत समस्त सी0डब्लू0आर0 पर पर्याप्त पेयजल आपूर्ति हेतु निर्बाध विद्युत आपूर्ति की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये।जिससे पेयजल आपूर्ति की जा सके । सभी फर्मों को निर्देश दिए गए समस्त सरकारी भवनों यथा स्कूल ,आंगनवाड़ी, सी एच सी, पी एच सी,पुलिस स्टेशन एवं पंचायत भवन पर अवशेष कनेक्शन को पूर्ण करते हुए पेयजल आपूर्ति प्रारंभ कराए जाये । ग्रामीणों को अपनी पेयजल समस्याओं के समाधान या किसी भी जानकारी के लिए प्ले स्टोर पर जल सारथी ऐप एवं वेबसाइट के माध्यम से लिंक उपलब्ध करवाई गई है। डाउनलोड एंड्रॉयड ऐप- play.google.com/store/apps/det… वेबसाइट लिंक - https://jjm.up.gov.in/

Manikpur, Chitrakoot | Aug 14, 2026