द्वितीय चरण के सहयोग शिविर में 34 में से 11 आवेदनों का मौके पर निष्पादन, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र सौंपे गए
संवाददाता मुकेश कुमार बीहट
बरौनी। प्रखंड क्षेत्र की अमरपुर पंचायत स्थित माध्यमिक विद्यालय गंगा प्रसाद के प्रांगण में मंगलवार को द्वितीय चरण के सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। बेगूसराय के जिला स्थापना उप समाहर्ता मोहम्मद आमिर अहमद की अध्यक्षता में आयोजित इस शिविर में विभिन्न प्रशासनिक विभागों से जुड़े कुल 34 आवेदन प्राप्त हुए।
त्वरित कार्रवाई से ग्रामीणों को मिली राहत शिविर के दौरान अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए 11 आवेदनों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन कर दिया। इनमें मुख्य रूप से जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र और आवास योजना से संबंधित मामले शामिल थे। मौके पर ही लाभुकों को मृत्यु प्रमाण पत्र हस्तगत कराए गए, जिससे ग्रामीणों के बीच काफी खुशी देखी गई। शेष आवेदनों को शीघ्र निपटारे के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को अग्रसारित करप्रमुख प्रशासनिक अधिकारी व जनप्रतिनिधि रहे मौजूद शिविर के सफल संचालन में कई वरिष्ठ अधिकारियों और स्थानीय प्रतिनिधियों ने सक्रिय भूमिका निभाईः
प्रशासनिक टीमः प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी हेमंत अंकुर, सीडीपीओ प्रीति कुमारी, कार्यक्रम पदाधिकारी (PO) मुकेश, पीएचईडी के कनिष्ठ अभियंता (JE)।स्थानीय प्रतिनिधि व कर्मीः मुखिया सच्चिदानंद सिंह, पंचायत सचिव अर्जुन पासवान, विकास मित्र सुष्मिता कुमारी, वार्ड सदस्य शंकर सिंह, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि विजय कुमार, कंचन कुमारी एवं स्वच्छता पर्यवेक्षक।
शिविर में अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अमरपुर पंचायत और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे