नईगढ़ी की बहू वर्षा यादव बनीं निरीक्षक, कस्बे में खुशी का माहौल
नईगढ़ी के लिए गौरव की खबर सामने आई है. सीधी जिले के जमोड़ी थाने में पदस्थ उपनिरीक्षक वर्षा यादव को निरीक्षक पद पर पदोन्नति मिली है।
वर्षा यादव नईगढ़ी निवासी सेवानिवृत्त पशु चिकित्सक उमेश कुमार यादव की बहू हैं. उनकी पदोन्नति की खबर मिलते ही नईगढ़ी में खुशी का माहौल बन गया और क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं.
क्षेत्रवासियों का कहना है कि कर्तव्यनिष्ठा, मेहनत और समर्पण से हासिल यह उपलब्धि न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे नईगढ़ी क्षेत्र के लिए गर्व की बात है.
वर्षा यादव की यह उपलब्धि क्षेत्र की बेटियों और युवाओं के लिए भी प्रेरणा है.
#Naigarhi #नईगढ़ी #VarshaYadav #Sidhi #MadhyaPradeshPolice