
अशासकीय विद्यालयों की नवीन मान्यता एवं मान्यता नवीनीकरण हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 10 जुलाई
--
जिला शिक्षा केंद्र अशोकनगर द्वारा समस्त बीआरसीसी को निर्देश गए हैं कि शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम के अंतर्गत सत्र 2026-27 के लिए संचालित अशासकीय विद्यालयों की नवीन मान्यता एवं मान्यता नवीनीकरण संबंधी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराई जाए। राज्य शिक्षा केंद्र, भोपाल के निर्देशानुसार जिन अशासकीय विद्यालयों ने अब तक ऑनलाइन आवेदन नहीं किया है, उन्हें विलंब शुल्क सहित 10 जुलाई 2026 तक आवेदन लॉक करने का अंतिम अवसर दिया गया है।
जिला परियोजना समन्वयक श्री राहुल शर्मा ने सभी बीआरसीसी को निर्देशित किया है कि वे अपने विकासखंड के संबंधित विद्यालयों से प्रतिदिन प्रगति की जानकारी प्राप्त कर समय-सीमा के भीतर सभी लंबित प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि आरटीई अधिनियम, 2009 के प्रावधानों के अनुसार मान्यता प्राप्त होने के उपरांत ही विद्यालय का संचालन किया जा सकता है। जिला शिक्षा केंद्र ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं विद्यालय प्रबंधन से अपील की है कि वे निर्धारित समय-सीमा का पालन करते हुए आवश्यक कार्रवाई शीघ्र पूर्ण करें, ताकि विद्यार्थियों के हित प्रभावित न हों।
#ashoknagar